राजनीतिक हत्या का शिकार हुए भाजपा कार्यकर्ताओं की चित्र प्रदर्शनी लगा भाजपा का विरोध



आसनसोल : आसनसोल भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के द्वारा बुधवार को आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र में एक चित्र प्रदर्शनी लगाई गई। इस चित्र प्रदर्शनी में 2 मई 2021 के चुनाव परिणाम के बाद कथित तृणमूल कार्यकर्ताओं के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं हत्या की गई थी। उन भाजपा कार्यकर्ताओं का चित्र इस प्रदर्शनी में लगाया गया है। इस मौके पर आसनसोल भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप दे बापा चटर्जी समेत कई कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे। इस दौरान जिला अध्यक्ष दिलीप दे ने कहा कि विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद जिस तरह पूरे पश्चिम बंगाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं के ऊपर तृणमूल कार्यकर्ताओं ने जो अत्याचार किया। बर्बर हत्या की। उन कार्यकर्ताओं का चित्र इस प्रदर्शनी में लगाया गया है। हालांकि इस प्रदर्शनी में सभी कार्यकर्ताओं का चित्र नहीं है। कुछ चुनिंदा कार्यकर्ताओं का ही चित्र लगाया गया है। तृणमूल कांग्रेस इस बात को स्वीकार नहीं करती। लेकिन पश्चिम बंगाल दूसरा कश्मीर बनने जा रहा है। लेकिन जिस तरह भाजपा ने कश्मीर को ठंडा कर दिया पश्चिम बंगाल को भी ठंडा कर देगा। लेकिन इसके लिए जन सहयोग की आवश्यकता है। हम लोग चाहते हैं कि भाजपा कार्यकर्ताओं के दिल में बदला की अग्नि प्रज्वलित रहे। इसके लिए यह कार्यक्रम किया गया है। आज यह कार्यक्रम उत्तर विधानसभा में किया गया। इसके बाद सभी विधानसभाओं में यह कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता