रानीगंज --- ईसीएल के बंकोला एरिया आफिस में भुइँया समाज उत्थान समिति की ओर से एरिया कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया गया.आंदोलन के दौरान भुइँया समाज उत्थान समिति के सचिव कृष्णा भुइँया ने कहा कि बंकोला एरिया के केदार भुइँया के नाम पर लगभग 22 सालो से सुखदेव पासवन ई.सी.एल में काम कर रहे है.इसकी खबर जैसे ही हमलोगों को लगी, तभी हमलोग सारे भुइँया समाज उत्थान समिति के सदस्यों ने मिल कर यहाँ आन्दोलन कर रहे है.हमलोग यही चाहते है कि जिसकी नौकरी है उसीको नौकरी दी जाये. केदार भुइँया के साथ अन्याय हो रहा उसे न्याय मिले और सुखदेव पासवन को नौकरी से हटाया जाये.उन्होंने कहा कि एरिया महा प्रबंधक से बात हुई है ,उन्होंने कहा की आपका जो भी आन्दोलन है उसमें हम सहयोग करेंगे. इस अवसर पर भुइँया समाज उत्थान समिति पांडेश्वर ब्लॉक के अध्यक्ष परशुराम भुइँया,महिला नेत्री कुंती भुइँया,कमल भुइँया,राजेश भुइँया,मनोज भुइँया सहित भुइँया समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

0 टिप्पणियाँ