पानी को लेकर दो परिवारों में जमकर हुई मारपीट, 7 घायल



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के 14 नंबर वार्ड के तपसी बाबा स्थित चासी पाड़ा में रविवार की देर शाम पानी को लेकर दो परिवारों के बीच जमकर मारपीट हुई। जिसमें एक पुरुष और 6 महिला समेत सात लोग घायल हो गए। इस मारपीट में क्रिकेट के बल्ले का प्रयोग किया गया। जिसके कारण कई लोगों के सिर फूट गए। एक महिला के हाथ टूट गई। सभी घायलों को आसनसोल जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है।घायलों में पुनम कुमारी, कोमल कुमारी, आरती कुमारी, पुजा कुमारी, राजेश महतो, सरिता देवी तथा पुष्पा देवी आदि शामिल है। इस घटना को लेकर आसनसोल उत्तर थाना में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे पर हमला करने का शिकायत दर्ज कराया गया है। आरोप है कि मन्टु , रोशन, कार्तिक , शंकर ,शामित , प्रमोद , प्रविन , चंदन , राहुल अमरेश ने मारपीट की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि सौमिक महतो और राजेश महतो के परिवारों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद हो गया। जो देखते ही देखते मारपीट में तब्दील हो गया।इस घटना के खिलाफ 12 लोगों से ज्यादा लोगों को नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। हालांकि इस संबंध में जानकारी लेने के लिए वार्ड पार्षद उत्पल सिन्हा को कई बार फोन किया गया परंतु संपर्क नहीं हो पाया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता