एफसीआई के गोदाम में लगी आग, 20 बोरा गेहूं जलकर हुआ नष्ट





आसनसोल :भारतीय खाद्य निगम के नियामतपुर स्थित गोदाम की एक नंबर शैड में शुक्रवार की दोपहर 1 बजे अचानक आग लग गई। जिसके कारण वहां रखे 20 बोरे गेहूं जलकर राख हो गई। इसकी खबर नियामतपुर फाड़ी पुलिस को दी गई। पुलिस में तत्काल इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। एक दमकल इंजन घटनास्थल पर पहुंचा और एफसीआई के कर्मियों के सहायता से आग पर काबू पाया। ऐतिहात के तौर पर एक नंबर शैड में रखे सभी गेहूं की बोरियों को दूसरे शैड में रखवाया गया। हालांकि आग कैसे लगा इसकी जानकारी अभी नहीं हो पाई है। लेकिन एफसीआई के कर्मचारियों का अनुमान है कि शॉर्ट सर्किट के वजह से आग लगी है। इस दौरान एफसीआई के गोदाम के कर्मियों ने कहा कि गोदाम में रखे सभी अग्निशामक यंत्र का तिथि समाप्त हो चुकी है। हालांकि सभी अग्निशामक यंत्रों पर साफ दिखाई दे रहा था कि उस अग्निशामक यंत्र को वर्ष 2020 को भरवाया गया था और इसकी समाप्ति तिथि वर्ष 2021 थी। हालांकि गोदाम के सुपरवाइजर ने बताया कि 3 माह पहले ही अग्निशमन यंत्र को भरवाया गया है। लेकिन उस पर कोई मोहर या हस्ताक्षर नहीं है। लेकिन यह सत्य है कि 3 माह पहले ही अग्निशमन यंत्र को भरवाया गया है। सभी यंत्र सही है। किसी भी अग्निशामक यंत्र का समाप्ति तिथि खत्म नहीं हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता