संथाली लिपि 'ओलिचिकी' के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की 117 वीं जयंती मनाई गयी







रानीगंज-संथाली लिपि 'ओलिचिकी' के जनक पंडित रघुनाथ मुर्मू की 117 वीं जयंती पर बुधवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए.तीराट कोलियरी अंचल के आठपाड़ा की ओर से प्रभात फेरी निकाली गई. रघुनाथ मुर्मू जयंती के उपलक्ष पर पूजा पाठ का भी आयोजन किया गया ,साथ ही दामोदर नदी से जल भरकर लाया गया.इस कार्यक्रम में रानीगंज पंचायत समिति के खाद्य विभाग के सुधीर सोरेन, पूर्व पंचायत सदस्य सनातन माझी, आठपाड़ा अध्यक्ष विश्वनाथ माडी, हरि साधन हेंब्रम, परेश मंडल आदि उपस्थित थे. दरअसल आदिवासियों की समृद्ध भाषा संथाली के मौजूदा स्वरूप के पीछे एक आठ साल के बच्चे की जिद और जुनून है 1925 के पहले तक यह संथाली गांवों में सिर्फ बोली जाती थी. इसके न वर्ण थे न अक्षर. आठ साल केसंजय  रघुनाथ मुर्मू ने अपनी ही भाषा में पढ़ने की ठानी.प्रकृति के उपासक आदिवासी समाज के उस बच्चे ने जल, जंगल, जमीन के संकेतों को समझकर वर्ण गढ़ना शुरू किए. 12 साल की मेहनत के बाद उस बच्चे ने संथाली भाषा की ओलचिकी लिपि का आविष्कार किया.दूसरी और बाँसड़ा एस टी डी क्लब की और से सिधु कानू मंच में पंडित रघुनाथ मुर्मू की और से जन्म जयंती मनाई गयी. इस अवसर पर रघुनाथ मुर्मू के फोटो पर माल्यदान कर संस्था के सचिव संजय हेम्ब्रम उनके जीवनी पर प्रकाश डाला.इस अवसर पर आदिवासी बच्चो द्वारा कविता पाठ की गयी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता