तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ ने मृत चाचा ससुर एवं दामाद के परिजनों से मुलाकात कर दिया मदद का आश्वासन

स्थनीय पार्टी नेताओं पर असहयोग करने का परिजनों ने लगाया आरोप


परिजनों से ऊंचे आवाज में बात करने पर पंचायत समिति के सभापति को विवेक गुप्ता ने लगाई फटकार


मृतक के परिजनों ने कहा– बेरहमी से की गई हत्या, चाहिए इंसाफ




रानीगंज- जेमारी ग्राम पंचायत अन्तर्गत चलबलपुर ग्राम के निकट स्थित सोलर प्लांट इलाके के एक परित्यक्त खदान से चाचा ससुर एवं दामाद का रहस्मय ढंग से शव मिलने की घटना को लेकर शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के हिंदी प्रकोष्ठ के सदस्यों ने मृतक के से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया. इस दौरान मृतक के परिजनों ने स्थानीय पार्टी नेताओं पर घटना के बाद से अब तक कोई सहयोग नहीं करने का आरोप लगाया, जिसे लेकर हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष सह विधायक विवेक गुप्ता ने रानीगंज पंचायत समिति के सभापति सह स्थानीय तृणमूल नेता विनोद नोनिया को सार्वजनिक फटकार भी लगाया. वहीं परिजनों ने पुनःएकबार सबके सामने उक्त दोनों की हत्या होने का आरोप लगाया. सनद रहे कि बीते गुरुवार की सुबह स्थानीय लोगों की सूचना पर रानीगंज थाना क्षेत्र के निमचा फाड़ी पुलिस ने चलबलपुर क्षेत्र के सोलर प्लांट परियोजना के बगल में पड़े गड्ढे से चाचा ससुर एवं दामाद का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए आसनसोल जिला अस्पताल भेज दिया.मृतकों की पहचान चपुई दो नंबर बालू बंकर निवासी 42 वर्षीय बिपिन भुइयां और 21 वर्षीय राकेश कुमार के रूप में हुई है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.मृतक बिपिन भुइयां की पत्नी मीना भुइयां ने दावा किया कि उन्हें यकीन है कि दोनों लोगों की हत्या की गई है. उसी दिन देर शाम दामाद राजेश कुमार घूमने के लिए घर से बाहर निकल गए. लेकिन दोनों का शव एक साथ घर से कुछ दूर पर एक सुनसान गड्ढे में मिला. उसने कहा कि उसके पिता और दामाद को किसी ने मारकर वहीं फेंक दिया होगा. वहीं पुलिस सूत्रों के अनुसार घटनास्थल से पुलिस को शराब की खाली बोतलें एवं गांजा पीने के समान मिले हैं. पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है. शनिवार को हिंदी प्रकोष्ठ के राज्य अध्यक्ष विवेक गुप्ता, सचिव मनोज यादव, जिला अध्यक्ष सिंटू भुइयां, दया शंकर राय, तृणमूल कांग्रेस के रानीगंज टाउन अध्यक्ष रूपेश यादव, भोला हेला, रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया सहित अन्य ने मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात किया.इस दौरान मृतक विपिन भुइयां की पत्नी मीना भुइयां ने कहा कि घटना के दिन से लेकर अब तक स्थानीय पार्टी नेताओं का कोई सहयोग नहीं मिला है. घटना के दिन समिति सभापति का मोबाइल बंद रहने के कारण पार्टी के अन्य लोगों से बार बार मदद की गुहार लगाने के बाद भी कोई सामने नहीं आया. पुलिस की ओर से ही हर मदद प्रदान किया गया. उन्होंने कहा कि बहुत ही बेरहमी से घर के दो लोगों की हत्या की गई है, जबकि उन दोनों की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. उन्होने कहा कि इलाके में इतनी बड़ी घटना होने एवं एक ही घर के दो लोगों की हत्या होने के बाद भी पार्टी की ओर से कोई भी पूछने या मदद करने क्यों नहीं सामने आया? उन्होंने कहा कि उन्हें सिर्फ इंसाफ चाहिए एवं घटना में शामिल दोषियों की जांच कर उचित सजा मिलनी चाहिए.इस दौरान मृतक के परिजनों के साथ ऊंचे आवाज में बात करने का आरोप लगाते हुए विवेक गुप्ता ने रानीगंज पंचायत समिति के सभापति विनोद नोनिया को जमकर फटकार लगाया. उन्होंने कहा कि यह एक बहुत दुखद घटना घटी है. पुलिस पूरे मामले की जल्द जांच कर उचित कारवाई करे. उन्होंने मृतक के परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन भी दिया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान