दुर्गापुर-कोकोवेन थाना अंतर्गत 41 नंबर वार्ड के श्रमिक नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति को कल रात कुछ लोगों द्वारा पीट पीट कर हत्या करने का आरोप इलाके के ही एक युवक पर लगा है . घटना को केंद्र कर इलाके में उत्तेजना का माहौल है. मृतक व्यक्ति का नाम रामप्रसाद सरकार(50)है. वह 41 नंबर वार्ड के विद्यासागर पल्ली इलाके में रहता था.पेशा से वह फुचका विक्रेता था. इस घटना में कोकोवेन थाना की पुलिस ने अभियान चलाकर तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार की रात को श्रमिक नगर इलाके में रामप्रसाद अपने पुराने घर गया था. घर के सामने ही एक पड़ोसी बीमार वृद्ध व्यक्ति खटिया पर सोया हुआ था . उस व्यक्ति की खोज खबर लेने के लिए रामप्रसाद उस व्यक्ति के पास पहुंचा. उस समय रामप्रसाद शराब के नशे में धूर्त था और वह वृद्ध व्यक्ति के छाती पर चढ़कर बैठ गया. ऐसा अभियोग परिवार के तरफ से बताया गया.इसके बाद बीमार वृद्ध व्यक्ति के लड़का और उसका दलबल मिलकर नशे में धुत रामप्रसाद को फुटबॉल की तरह पिटाई कर दी. परिस्थिति शांत होते ही रामप्रसाद के छोटे भाई ने टोटो से रामप्रसाद को उसके घर विद्यासागर पल्ली में पहुंचा दिया. रात में शारीरिक अवस्था बिगड़ने से परिवार के लोगों ने महकमा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया,जहां मंगलवार भोर में रामप्रसाद की मौत हो गई. परिवार के लोगों का आरोप है कि जानबुझ कर पीट पीट कर हत्या की गई है.


0 टिप्पणियाँ