परीक्षार्थियों को तृणमूल ने बाटे जरूरी सामान

 दिये परीक्षार्थियों को पानी का बोतल , मास्क एवं कलम 





दुर्गापुर: राज्य शिक्षा बोर्ड अधीन उच्च माध्यमिक परीक्षा शनिवार से शुरू की गई. प्रथम दिन परीक्षार्थियों के उत्साह बढ़ाने हेतु विभिन्न राजनीतिक , सामाजिक संगठनों द्वारा जरूरी सामान का वितरण किया गया. इस दौरान बेनाचिटी के भीरंगी टीएन हाई स्कूल के समीप तृणमूल कांग्रेस के 14 नंबर वार्ड की ओर से परीक्षा देने आए विद्यार्थियों को पानी का बोतल, मास्क एवं कलम वितरण कर उत्साहित किया गया. मौके पर दुर्गापुर नगर निगम के एमआईसी (स्वास्थ्य विभाग) सह पार्षद राखी तिवारी मौजूद थी. श्री तिवारी ने बताया कि विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने हेतु जरूरी सामानों का वितरण किया जा रहा है . कोविड प्रभाव के कारण 2 वर्षों से छात्र ऑनलाइन परीक्षा दे रहे थे. काफी दिनों के बाद छात्र ऑफलाइन परीक्षा देने पहुंचे हैं . करोना का भय अभी भी पूरी तरह से खत्म नही हुआ है. जिस कारण छात्रों को मास्क दिया गया है इसके अलावा पानी का बोतल एवं पेन देकर छात्रों का उत्साह बढ़ाया गया है . मौके पर संगठन के राजू सिंह कौशिक तिवारी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसके अलावा निजी संस्था की ओर से स्कूलों में जरूरी सामान वितरण किया गया.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली