कोलियरी से स्क्रैप लोहा बेचने का आरोप, कोलियरी के प्रबंधक ने कहा पुराने पार्ट्स रिपेयरिंग के लिए गए थे





जामुड़िया : ईसीएल के सातग्राम एरिया के प्योर सियारसोल कोलियरी से लोहा(स्क्रैप) बेचने का आरोप गुरुवार को कोलियरी प्रबंधन पर लगा है. इस मामले में रानीगंज थाना के आमरासोता फांड़ी पुलिस ने बांसड़ा स्तिथ एक होटल के पार्किंग से लोहा लदे पिकअप वैन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इस विषय में प्योर सियारसोल कोलियरी के केकेएससी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव ने बताया कि आज सुबह हमें खबर मिली थी कि कोलियरी से एक पिकअप वैन में लोहा लोड हो रहा है. मैंने जब आकर यहां देखा तो पिकअप वैन में लोड कर लोहा को ले जाया जा रहा था, पिकअप वैन में लोहा जाने पर मुझे कुछ शक हुआ तब मैंने पिकअप वैन का पीछा किया. उसके पश्चात मैंने देखा कि बांसड़ा के निकट एक होटल के पार्किंग में पिकअप वैन घुसा, जिसके बाद मैंने पंजाबी मोड़ फांड़ी पुलिस को खबर दिया. उनके पास से ईसीएल का एक चालान भी मिला है. पहले भी इस तरह की घटनाएं यहां होती रही हैं, फर्जी चालान बनाकर यहां से स्क्रैप लोहा को बेचने का षड्यंत्र चल रहा है इस विषय में प्योर सियारसोल कोलियरी के मैनेजर अमिताभ दास से पूछने पर उन्होंने बताया कि पता नहीं पुलिस ने क्यों उस वाहन को पकड़ा है .यहां से कुछ पार्ट्स रिपेयरिंग के लिए पंजाबी मोड़ के निकट भेजा गया था, जिसका वैध चालान भी था, बावजूद इस को पुलिस ने क्यों पकड़ा है. इसके लिए मैंने यहां से अपने आदमी भेजे हैं जानकारी के लिए.


दूसरी और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता