अंडाल --- अंडाल ब्लॉक के पोस्ट ऑफिस मोड़ में ईस्टर्न रेलवे स्कूल के सामने ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन की ओर से रेलवे स्कूल बंद होने के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया गया.इस दौरान ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के सभी सदस्यों ने स्कूल बंद करने की फैसला को वापस लेने की मांग की, अथार्त रेलवे स्कूल में छात्रों की भर्ती बन्द क्यों इसका नारा लगाते हुए प्रदर्शन किया गया.इस दौरान ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के शाखा सचिव जादव कुमार मुखर्जी ने कहा कि रेलवे स्कूल में बच्चों के साथ जो अन्याय हो रहा है ,वो हम होने नही देंगे. स्कूल बेवजह क्यों बन्द होगी. इसका जवाब चाहिए हमलोगों को.आज यहां आए हुए सभी अभिभावक जिनके बच्चे इस स्कूल में पढ़ते हैं वो सभी लोग कह रहे है, कि यह रेलवे स्कूल का जैसा पूरे अंडाल में कहीं ऐसा स्कूल नही है और अचानक से स्कूल बंद हो जाएगी तो बच्चे कहां पढेंगे. उन्होंने कहा कि हम सब चाहते है कि जैसे पहले की तरह बच्चो को स्कूल में भर्ती किया जाता था वैसी ही अभी सभी बच्चो को भर्ती लिया जाए और छात्रों की जो समस्याएं है ,उनके दूर करना होगा.इस दौरान ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के प्रेसिडेंट सुदीप्ता शेखर दास,ए.आर.एफ कमिटी सदस्य सुधीर रॉय,जॉइंट संयुक्त सचिव शुभ प्रकाश सहगल,आसुतोष शर्मा उपस्थित रहे.

0 टिप्पणियाँ