रांनीगंज गुरुद्वारा में मनाई गयी बैशाखी




रानीगंज -रानीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से गुरुवार की सन्ध्या वैशाखी पर्व मनाई गयी. इसअवसर पर दिल्ली बंगला साहिब गुरुद्वारा के रागी जत्था भाई सतपाल सिंह एवं उनके जत्था द्वारा कीर्तन की प्रस्तुति की गयी. रागी जत्था ने खालसा पंथ की स्थापना दिवस के ऊपर विचार व्यक्त किए.रांनीगंज गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष बलजीत सिंह बग्गा ने कहा कि   खालसा पंथ की स्थापना सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी ने  की थी. पंजाब के आनंदपुर साहिब शहर में वैशाखी पर्व के दिन की गई थी. गुरुजी ने इस दिन अपनी  फौज तैयार की थी जिसका नाम उन्होंने खालसा रखा था .खालसा का अर्थ है, “खालिस” और इस पंथ के माध्यम से गुरु जी ने जात-पात से ऊपर उठकर समानता, एकता ,राष्ट्रीयता, बलिदान एवं त्याग का उपदेश दिया. खालसा को अकाल पुरूष की फौज कहा गया.  खालसा पंथ की स्थापना श्री गुरु गोविंद सिंह जी साहिब ने  5 सिखों को अमृतपान करवा कर तथा उन पांचों से स्वयं अमृत पान करके की थी. इस तरह उन्होंने एक अनूठी मिसाल पैदा की थी. इस अवसर पर आसनसोल नगर निगम के पार्षद दिवेन्दु भगत एवं नेहा साव को सम्मानित किया गया.इस मौके पर रांनीगंज अंचल के सिख समुदाय के महिला ,पुरुष,बच्चे शामिल थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता