स्वर्वेद की दोहाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वर्वेद महायात्रा





जामुड़िया/पांडेश्वर: हिंदू नव वर्ष के अवसर पर ब्रह्मविद्या विहंगम योग संस्थान द्वारा विश्वव्यापी स्वर्वेद शोभा यात्रा का आयोजन संस्थान के विभिन्न जगहों पर आयोजित किया गया. इसी क्रम में शनिवार को पश्चिम बर्दवान जिले के निंघा आश्रम एवं पांडेश्वर आश्रम से यात्रा निकाली गई.निंघा आश्रम से सुबह 11 बजे से बैंड बाजे के साथ स्वर्वेद शोभायात्रा निकाली गई,जिसमें आश्रम के पदाधिकारियों सहित सैकड़ों शिष्यों ने ब्रह्मविद्या विहंगम योग के संस्थापक अमर हिमालय योगी सदगुरु श्री सदाफल देव जी महाराज द्वारा रचित सद्ग्रंथ स्वर्वेद को माथे पर लेकर तथा हाथ में 'अ' अंकित स्वेत ध्वजा लेकर यात्रा में शामिल हुए.यात्रा निंघा आश्रम से शुरू होकर निंघा बाजार, निघा कोलियरी, दुर्गामंदिर होते हुए वापस निंघा आश्रम में आकर समाप्त हुई.इस दौरान रास्ते में विभिन्न संस्थाओं ने श्रद्धालुओं के लिए शरबत की व्यवस्था की थी.सर्वेद यात्रा के पश्चात आश्रम परिसर में संगीतमय भजन तथा प्रवचन का कार्यक्रम हुआ कार्यक्रम में आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी शामिल हुए, उन्होंने आश्रम के विकास के लिए हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया. अंत में भंडारा के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ. इस विषय पर आश्रम के पुरोहित कृष्ण कुमार ने बताया कि हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के शुभ अवसर पर आज विश्वव्यापी स्वर्वेद महायात्रा निकाली गई. स्वर्वेद महायात्रा का मुख्य उद्देश जन-जन तक मन-मन इस महा ग्रंथ और इस ब्रह्मविद्या विहंगम योग के विमल ज्ञान को हर घर-घर तक पहुंचाना और सब का कल्याण सबका विकास के साथ-साथ आत्मा का भी कल्याण इस महान ज्ञान से संभव है. 


वहीं दूसरी ओर सदाफल देव आश्रम पांडेश्वर में भी भव्य स्वर्वेद शोभा यात्रा निकाली गई जो आश्रम से होकर पांडेश्वर रेलवे स्टेशन होते हुए मेन बाजार हाटतल्ला होते हुए आश्रम पर आकर समाप्त हुई. इस दौरान पांडेश्वर आश्रम के व्यवस्थापक आदित्य विश्वकर्मा ने बताया कि दो अप्रैल को सम्पुर्ण भारत तथा विदेशों में स्वर्वेद शोभा यात्रा निकाली गई एवं जन-जन को स्वर्वेद महाग्रंथ की उपयोगिता बताई गई. मौके पर क्षेत्र के उपदेष्टा गणेश बर्णवाल, प्रचारक मनोज गांगुली, सुप्रियो साव, ओम प्रकाश, विमान दास, शंभू विश्वकर्मा, बलराम मिस्त्री आदि कि सक्रियता विशेष रूप से रही.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली