दूसरे गुरु अंगद साहेब जी का प्रकाश उत्सव बड़ी ही श्रद्धा और मर्यादा के साथ हुआ संपन्न






जामुड़िया-सोमवार के दिन आसनसोल के गोविंद नगर गुरुद्वारा खालसा सिख संगत के द्वारा दूसरे गुरु अंगद साहिब जी के प्रकाश उत्सव( जन्म दिवस) बड़ी ही श्रद्धा पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर पंजाब से विशेष रूप से कीर्तनी जत्था कथावाचक एवं स्थानीय कीर्तन जत्थों ,  गुरमत लहर ऑर्गनिजेशन के बच्चों ने गुरबाणी प्रस्तुत  किया . गुरुद्वारा  खालसा सिख संगत गोविंद नगर  के प्रधान दलबीर सिंह ने बताया कि इस बार हजूरी रागी दरबार साहिब अमृतसर से भाई गुरविंदर सिंघ का कीर्तनी जत्था  ने गुरबाणी कीर्तन से श्रद्धालुओं को मन्त्रमुग्ध किया .कथा वाचक भाई हरजीत सिंह  बठिंडा पंजाब वाले ने कथा की ,जिसमें गुरु अंगद साहेब जी के इतिहास और गुरु मर्यादा के बारे मैं विस्तृत जानकारी दी. गुरुद्वारा खालसा सिख संगत गोबिन्द नगर के सचिव राम सिंह, उपसचिव सोहन सिंह ने बताया की   यहाँ 3 दिनों से लंगर धार्मिक कीर्तन गुरबाणी का आयोजन किया गया है .


गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से मीठे पानी की शरबत की सेवा, जोड़ा घर की सेवा लंगर की सेवा निभाने वाले  यूथ सेवा गोबिन्द नगर, सभी सेवादारों एवं समूह संगत का तहे दिल से धन्यवाद करते हैं .मंच का संचालन अर्जुन सिंह ने किया. इस अवसर पर जामुड़िया  ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष साधन राय, आसनसोल सेंट्रल गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह, सिख वेलफेयर सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सुरजीत सिंह मक्कड़, समाजसेवी सिख वेलफेयर सोसायटी के सचिव रंजीत सिंह दोल, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सह किसान आंदोलन के तजिंदर सिंघ, पटना साहिब के सदस्य,खालसा सेंट्रल कमेटी के प्रधान सह ध्रुव डांगाल गुरुद्वारा के प्रधान हरपाल सिंह, आसनसोल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान अमरजीत सिंह को सन्मानित किया गया. पूर्व गुरद्वारा प्रधान संतोख सिंघ, पूर्व सचिव सलविन्दर सिंघ,  पूर्व कैशियर दरबारा सिंघ ,हरजिंदर सिंघ, बेअंत सिंह, गुरनाम सिंघ, परगट सिंघ, पाल सिंघ लखविंदर सिंघ ,शीतल सिंघ, रंजीत सिंह मुख्य रूप से उपथित थे .


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता