भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल ने जामुड़िया के कई इलाकों में किया चुनाव प्रचार, लोगों से अपने पक्ष में मांगा वोट



जामुड़िया-आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के प्रचार में बस कुछ घंटे बाकी रह गए हैं, जिसे सभी पार्टी पूरी तरह से इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है. भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल जामुड़िया विधानसभा क्षेत्र के कुनूस्तुरिया एरिया कार्यालय पहुंची, जहां भाजपा कर्मियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. इसके बाद भाजपा प्रत्याशी ने झिंगरी मोहल्ला, मस्जिद पाड़ा, शिव मंदिर, और कुनूस्तुरिया गांव में भी टोर टू डोर प्रचार किया. प्रचार के दौरान उन्होंने काली मंदिर में पूजा अर्चना की और महाकाली से आने वाले लोकसभा चुनाव में जीत की कामना की. पूजा करने के बाद भाजपा प्रत्याशी तपसी गांव पहुंची जहां पूरे गांव की परिक्रमा कर सभी से अपने पक्ष में वोट करने की अपील की यहां उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया, यहां भी भाजपा प्रत्याशी ने शिव मंदिर में पूजा अर्चना की, और फिर जामुडिया के कांटागोड़िया इलाके में चुनाव प्रचार के लिए पहुंचकर लोगों से बिना डरे इस उपचुनाव में मतदान करने की अपील की साथ ही  कहा कि आप लोगों की सुरक्षा के लिए अर्धसैनिक बल हर बूथ में तैनात रहेंगे, इसीलिए आप लोग बेखौफ मतदान करें.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता