रानीगंज-रानीगंज के नेशनल हाईवे 60 पर स्थित आर के होटल में तृणमूल कांग्रेस की और से एक कर्मी सभा की गई, जिसका नेतृत्व तृणमूल युवा कांग्रेस की राज्य अध्यक्ष सायोनी घोष ने किया. सभा में रानीगंज 34 नंबर वार्ड की पूर्व सीपीआईएम पार्षद सिखा दे ने तृणमूल का झंडा पकड़कर पार्टी ज्वाइन किया. कर्मी सभा में सायोनी घोष ने चेतावनी देते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में टीएमसी में रहने के बावजूद भी कई कार्यकर्ताओं को विरोध करते हुए देखा गया था लेकिन यह विरोध इस बार के आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में नहीं चलेगा. इसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा आज पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग कर रही है लेकिन यह बात उस वक्त कहां थी जब दिल्ली में हिंसा हो रही थी, बड़ोदरा में हिंसा हो रही थी उस समय राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग क्यों नहीं की गई. सायोनी घोष ने आगे कहा कि भाजपा यह मानने के लिए तैयार ही नहीं है कि विधानसभा चुनाव और नगर निगम चुनाव में राज्य की जनता ने टीएमसी को चुना है और इसलिए इस तरह की अच्छी बात कह रही है. कर्मी सम्मेलन में तृणमूल यूथ कांग्रेस की अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जितना संभव हो सके राज्य की जनता के लिए काम कर रही हैं, उनके लिए हर सुविधा हर समस्या का समाधान कर रही हैं, अब हमारी बारी है कि हम तृणमूल कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ अजीत दिलाएं ताकि पार्टी और भी ज्यादा मजबूत हो सके और विरोधी दल खामोश हो जाए. उन्होंने कहा कि मैं आसनसोल बार-बार आऊंगी क्योंकि आसनसोल मेरे दिल के बहुत करीब है.आप हम सभी कर्मी के रूप में पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं लेकिन फर्क बस इतना है कि आप मैदान में उतर कर काम करते हैं और इसीलिए आप सभी बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण है ,पार्टी के लिए.इस बार के उपचुनाव में जोश, लगन के साथ पार्टी को जीत दिलानी है. कर्मी सम्मेलन में रानीगंज के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज ब्लॉक टाउन टीएमसी अध्यक्ष रुपेश यादव, छात्र परिषद के कौशिक मंडल सहित सभी टीएमसी पार्षद कर्मी नेता मौजूद थे.


0 टिप्पणियाँ