आसनसोल लोक सभा उपचुनाव में कांटे की टक्कर,शहर अंचल में अग्निमित्रा पाल को ग्रामीण क्षेत्र में शत्रुघ्न सिन्हा को अधिक मत पड़े




 रानीगंज : आसनसोल लोकसभा का उपचुनाव छिटपुट घटनाओं के साथ संपन्न हुआ.कुल मिलाकर 66.4 फीसदी मतदान हुए हैं. ग्रामीण इलाकों में वोट प्रतिशत ज्यादा रहे हैं.हालांकि जमकर वोटिंग पढ़ने के बावजूद वोटों की परसेंटेज संख्या कम रही. इस कारणों पर जांच पड़ताल करने पर पाया गया कि जिन लोगों को वोट की पर्ची दी गई उनमें ऐसे भी लोग थे जिनकी मृत्यु हो गई है तथा ऐसे भी लोग थे जो कई वर्षों से बाहर रह रहे हैं या फिर इलाका छोड़ दिए हैं. ऐसे लोगों के नाम भी वोटर लिस्ट में मौजूद है.जिसकी वजह से वोटों के परसेंटेज में कमी आई है. अगर इन लोगों को वोटर लिस्ट से नाम हटा दिया जाए तो वोटों की प्रतिशत 80 फीसदी के आसपास रहेगी क्योंकि 2021 के विधानसभा चुनाव के समय से ही दिव्यांगों एवं बुजुर्गों का मतदान घर में ही हो जा रहा है.सूत्रों के अनुसार वोट के परसेंटेज कम होने का एक कारण बार बार वोटिंग भी होना है,मतदाता लगातर होते चुनाव के कारण भी वोट को लेकर जो मन में उत्साह रहता था,वह कहीं न कहीं कम देखने को मिला,दूसरा कारण अत्यधिक गर्मी भी रहा जिसके कारण भी मतदाता घर से कम निकले.  वैसे तो इस लोक सभा उपचुनाव में भाजपा,टीएमसी,कांग्रेस ,एवं माकपा सहित निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में थे,पर लड़ाई टीएमसी एवं भाजपा के बीच आमने -सामने की लडाई हुई.


 वहीं निर्वाचन के तहत यह भी अनुमान लगाई जा रही है कि रानीगंज,जामुड़िया सहित अन्य विधान सभा क्षेत्र में शहर अंचल में भाजपा के अग्निमित्रा पाल तो ग्रामीण अंचल में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा का पलड़ा भारी रहा.


ग्रामीण अंचल में टीएमसी के अत्यधिक वोट पड़ने का कारण ममता बनर्जी के प्रकल्प दुआरे सरकार ,स्वास्थ्य साथी,तो लक्खी भंडार भी रही,जिसके लाभुकों में टीएमसी के हित में वोट डाले.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता