तृणमूल की जीत के बाद भाजपा पार्टी कार्यालय दखल से फैली उत्तेजना, अग्निमित्रा ने हिंसा को रोकने के लिए तृणमूल उच्च नेतृत्व से किया अनुरोध




जामुड़िया-- आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में टीएमसी के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के जीत के बाद जामुड़िया विधानसभा अंतर्गत वार्ड नंबर 8 वार्ड के नागेश्वर कोलियरी इलाके के बंद पड़े सातग्राम एरिया महाप्रबंधक के परित्यक्त बंगले में बीजेपी की तरफ से पार्टी कार्यालय बनाया गया है. आरोप के  अनुसार रविवार सुबह वहां से भाजपा के झंडे बैनर हटाकर तृणमूल कांग्रेस अपने पार्टी के बैनर झंडे लगा दिया. जिसे लेकर उत्तेजना का माहौल व्याप्त हो गया. घटना की जानकारी जामुड़िया थाना पुलिस को मिलते ही एसीपी सेंट्रल दो तथागत पांडेय सहित काफी संख्या में  पुलिस कर्मी घटनास्थल पर पहुंची और किसी तरह मामले को संभाला. वहीं आसनसोल दक्षिण विधानसभा के  विधायक सह आसनसोल लोकसभा उपचुनाव  के भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल घटनास्थल पहुंची और अपने कार्यकर्ताओं से इस मामले में जानकारी हासिल की. अग्निमित्रा पाल ने पुलिस से गुस्से में सवाल किया कि चुनाव के बाद जिस चीज की आशंका थी वह शुरू हो चुकी है, पुलिस इस मामले में सचेत क्यों नहीं थी. इसका जवाबदेही पुलिस की है.हालांकि पुलिस अधिकारी बार-बार विधायक को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वे लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे हैं. भाजपा नेत्री और विधायक अग्निमित्रा पाल ने इस दौरान दावा किया है कि राज्य भर में चुनाव के बाद से हिंसा जारी है. हर बार के चुनाव में जीत हासिल करने के बाद टीएमसी विरोधी दलों के कार्यकर्ताओं, समर्थकों पर हमला करती है जो इस बार के चुनाव के बाद भी जारी है. 





   उन्होंने बताया की हमें खबर मिली की स्थानीय पार्षद  के नेतृत्व में लगभग 500 की संख्या में तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पार्टी कार्यालय पर कब्जा कर लिया तथा भाजपा के झंडे एवं बैनर उखाड़ कर फेंक दिए,प्रधानमंत्री तक के स्टैंडिंग फेंक कर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का फोटो लगा दिया . अग्निमित्रा पाल ने पुलिस से सवाल किया कि उनके सामने भारत के प्रधानंत्री के बैनर पोस्टर फाड़ा गया,वह क्यों चुपचाप देखते रहे.उन्होंने कहा कि भाजपा कभी भी किसी राजनीतिक दल के पार्टी कार्यालय पर कब्जा करने की बात नहीं की है . उन्होंने भी किसी भी राजनीतिक दल के पार्टी कार्यालय पर कभी कब्जा करने का निर्देश अपने कार्यकर्ताओं को नहीं किया. उन्होंने तृणमूल के जामुड़िया विधायक हरेराम सिंह एवं अन्य विधायक सहित तृणमूल कांग्रेस के उच्च नेतृत्व से मामले को देखने की अपील की, ताकि भविष्य में ऐसी दुबारा घटनाएं न हों.उन्होंने तृणमूल कांग्रेस से कहा कि अगर भाजपा करना गुनाह है तो उन लोगो को जान से मार दे. श्रीमती पाल ने पुलिस तथा टीएमसी नेताओ से आग्रह किया कि उनके पार्टी कार्यालय को उनके दल के झंडा बैनर लगा कर पुरानी स्थिति में ला दे.पार्टी कार्यालय में पुनः भाजपा का झंडा भी फहराया. अग्निमित्रा पाल से कार्यालय के जर्जर अवस्था के विषय में पूछने पर उन्होंने बताया कि बहुत दिनों से कार्यालय का रखरखाव नहीं हुआ है, इसलिए उसकी हालत जर्जर है अब मैंने निर्देश दिया है कि इसकी साफ-सफाई अच्छे ढंग से करवाई जाए. उन्होंने तृणमूल से प्रश्न किया कि जर्जर होने की वजह से क्या तृणमूल इस पर कब्जा कर लेगी?  इस विषय को लेकर उन्होंने जामुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही. वहीं दूसरी और इस विषय पर वार्ड नम्बर 8 के टीएमसी पार्षद सुब्रतो अधिकारी उर्फ राणा से बात करने पर उन्होंने बताया कि उक्त स्थान तो कोई भाजपा पार्टी कार्यलय नही है बल्कि शाम होते ही वहां पर जुआ खेलना ,शराब पीना जैसे असमाजिक कार्य होता है. वहीं चुनाव में हार के बाद टीएमसी पर आरोप लगा रही हैं. टीएमसी इतनी भारी मतों में चुनाव जीते हैं ,जिसे वह बर्दाश्त नहीं कर पा रही है. कुछ बाहरी लोग यहां आकर अशांति। फैलाना चाह रहे है,जिस पर  पुलिस को अंकुश लगाने के लिए कहा गया है. 


तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव वी शिवदासन दासू ने कहा कि भाजपा के आरोप झूठे हैं और भाजपा उम्मीदवार लगातार सब चुनाव में हार रहे हैं. इसलिए वह चर्चा में रहने के लिए बौखलाहट में इस तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता