रानीगंज : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव को लेकर तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने मंगलवार को रानीगंज के श्री सीताराम भवन में मारवाड़ी समाज के साथ एक बैठक की. जहां मारवाड़ी समाज के कई संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ प्रदान कर तो उत्तरीय पहना कर एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया . बैठक में संसद कल्याण बनर्जी,विधायक तापस बनर्जी,रांनीगंज ब्लॉक टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव, 92 नम्बर वार्ड की पार्षद श्यामा उपाध्याय,मारवाड़ी समाज के जुगल प्रसाद गुप्ता,रमेश लोयलका, बिमल बजोरिया,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की अध्यक्ष आशा टोडानी मंचसीन थे.संचालन रांनीगंज मारवाड़ी समाज के प्रमुख माने जाने वाले राजेन्द्र प्रसाद खैतान ने किया. श्री खैतान ने उपस्थित अपने मारवाड़ी समाज के लोगो से आग्रह करते हुए कहा कि अगर हम आसनसोल लोक सभा का विकास चाहते है तो शत्रुघ्न सिन्हा को जिताने होंगे. मारवाड़ी समाज के महिला पुरुष शत्रुघ्न सिन्हा जैसे बड़े स्टार को अपने बीच में पाकर काफी प्रसन्न हुए,उनके साथ फोटो तथा सेल्फी लेते देखे गए.श्री सिन्हा ने उनके बीच अपने व्यक्तिगत जीवन से लेकर राजनीति में आने का विस्तार से बताया. इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत सिर्फ आसनसोल की जीत नहीं होगी. बल्कि बंगाल में अन्याय के खिलाफ जीत होगी.उन्होंने कहा कि मैं चुनाव प्रचार में स्टार कैंपेनर रहा हूं। मैंने पूरे ऑल इंडिया में चुनाव प्रचार किया है परंतु आसनसोल में जो मुझे प्यार मिला है. वह कहीं नहीं मिला ,आसनसोल के बंगाली भाषा हिंदी भाषा तथा अल्पसंख्यक समुदाय के लोग मुझे बहुत प्यार दिए हैं. इसे भूलना नामुमकिन है ,आसनसोल से तृणमूल की जीत ऐतिहासिक होगी.उन्होने कहा कि अभी सिर्फ अर्जुन की तरह एक ही लक्ष्य है,इस चुनाव को जीत कर ममता बनर्जी के सपनो का साकार करना,जीत के बाद एफ डी आई का विरोध,तीन वर्षों से लंबित पड़े हवाई अड्डे के मामला,कोलियरी के श्रमिकों की लड़ाई,या 42 वर्ष पुराने बर्न पुर रिवर साइड स्कूल को नोटिस दिए जाने का मामला सभी मुद्दों को देखा जाएगा.सभा को सफल बनाने में ओमप्रकाश बजोरिया, अरुण भरतिया, रोहित खैतान,ललित खैतान,ललित झुनझुनवाला आदि की अहम भूमिका रही.




0 टिप्पणियाँ