चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हटिया तालाब सोलह आना दुर्गा मंदिर एवं के जी लेन श्री शीतला मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा




रानीगंज-रानीगंज के हथिया तालाब स्तिथ सोलह आना महारानी मंदिर एवं के जी लेन स्तिथ श्री श्री शीतला मंदिर से शनिवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई .हटिया तालाब से शुरू हुई कलश यात्रा में  108 महिला जबकी श्री शीतला मंदिर से निकाली गयी कलश यात्रा में 111 महिलाओं ने जल से भरे कलश लेकर बेंड बाजे के साथ नगर की परिक्रमा किया.कलश यात्रा श्री हनुमान चालीसा संघ की महिला सदस्या भी शामिल थी.श्री श्री शीतला माता मंदिर कमिटी के सदस्य दिनेश गुप्ता ने बताया कि बीते19 वर्षो से प्रत्येक वर्ष चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना दिवस पर इस तरह की शोभा यात्रा निकाली जाती है,एवं मंदिर में 9 दिन व्यापी धार्मिक अनुष्ठान होती है. पौराणिक कथाओं के अनुसार जब धरती पर महिषासुर का आतंक काफी बढ़ गया  था और देवता भी उसे हरा पाने में असमर्थ हो गए, क्योंकि महिषासुर का वरदान प्राप्त था कि कोई भी देवता या दानव उसपर विजय प्राप्त नहीं कर सकता. ऐसे में देवताओं ने माता पार्वती को प्रसन्न कर उनसे रक्षा का अनुरोध किया. इसके बाद माता रानी ने अपने अंश से नौ रूप प्रकट किए, जिन्हें देवताओं ने अपने शस्त्र देकर शक्ति संपन्न किया. ये क्रम चैत्र के महीने में प्रतिपदा तिथि से शुरू होकर 9 दिनों तक चला, तब से इन नौ दिनों को चैत्र नवरात्रि के तौर पर मनाया जाने लगा.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता