भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया चुनाव प्रचार



रानीगंज- बुधवार बांसड़ा ग्राम में आदिवासियों के बीच में चुनाव प्रचार करने के बाद गुरुवार केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा रानीगंज के वार्ड नंबर 33 के जीराडांगा, अशोक कॉलोनी इलाके में घूम घूम कर लोगों के बीच चुनाव प्रचार कर जनसंपर्क किया. आदिवासी मुहल्ले में उनका आदिवासी परम्परा अनुसार स्वागत किया,उन्होंने भी संथाली भाषा में उनसे बातचीत कर निर्भीक होकर वोट देने को कहा.




 चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री ने लोगों से भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के पक्ष में वोट करने की अपील की. मीडिया के सामने आते ही केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आसनसोल लोकसभा उपचुनाव हो रहे हैं हमने विधानसभा, नगर निगम चुनाव में तृणमूल की तरफ से की गई गुंडागर्दी को देखा . बार-बार चुनाव के दौरान हो रही हिंसा की वजह से लोग डरे हुए हैं, हमने उन्हें समझाने की कोशिश की है की पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र को बचाना है तो भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाना अति आवश्यक है. उन्होंने आगे कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में कई लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में वोट दिया था जिसकी कीमत उन्हें अपने घर को छोड़कर चुकानी पड़ी. पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र बिल्कुल खत्म हो चुका है, उन्होंने उम्मीद जताई है कि इस बार का चुनाव शांतिपूर्ण होगा ,क्योंकि अर्धसैनिक बल हर बूथ पर मौजूद होंगे. केंद्रीय मंत्री ने जनता से अपील की है कि बिना डरे अपने मत का प्रयोग करें.  इस चुनाव प्रचार में भाजपा के सुजीत अगस्ती, शमशेर सिंह, दिनेश सोनी, शक्ति केंद्र प्रमुख जय सिंह, सुनील भुईया,अजीत केशरी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा