आसनसोल के जनता की आवाज बनकर संसद जाना चाहता हूं- प्रसेनजीत पूईतंडी



आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र से कांग्रेस के उम्मीदवार प्रसन्नजीत पूईतंडी अपने अनोखे प्रचार से आम जनता को आकर्षित करना चाहते हैं। प्रतिदिन अलग-अलग तरीका अपनाकर जनता के बीच जा रहे हैं। सोमवार को वे ऑटो पर आसनसोल उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सृष्टि नगर इलाके में रोड शो किया। इस दौरान प्रसन्नजीत पूईतंडी ने कहा कि वे आसनसोल में जन्मे हैं। यही पढ़ाई लिखाई हुई है छात्र जीवन से राजनीति शुरू किए। बंद कारखाने के श्रमिक के बेटे हैं। उन्हें यहां की हर परिस्थिति की बारीकी से जानकारी है।मैं हमेशा आसनसोल के नागरिकों के आवाज को उठाता रहा हूं। उन्होंने कहा की यहां 22 कोलयरियों के ऊपर बंद होने की तलवार लटकी हुई है। हिंदुस्तान केबल्स को बंद करा दिया गया। कुल्टी कारखाना बंद हो गई। इन श्रमिकों की यहां के युवाओं की आवाज को सांसद में उठाना चाहता हूं। इसलिए मैं यहां के जनता से यह अपील करूंगा कि वे आसनसोल के समस्या को समाधान के लिए काग्रेंस के पक्ष में मतदान करें। क्योंकि जो लोग बाहर से आए हैं। यह केवल अपने कुर्सी के लिए आए हैं। लेकिन मेरे पास कुर्सी जब नहीं रहा फिर भी मैं यहां की जनता का आवाज उठाते रहा हूं। मुझे कुर्सी से नहीं बल्कि यहां की जनता की समस्याओं को समाधान करने से लगाव है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता