कुआर्डि कोलियरी इलाके में बुधवार की रात चार घरो में चोरी, एक को किया गिरफ्तार



जेके नगर : निमचा फांड़ी अंतर्गत कुआर्डि कोलियरी के दस नंबर इलाके में बुधवार की रात चार घरों मे चोरी हो गई। रेलवे लाइन के किनारे इस कॉलोनी मे ट्रेन चलने के कारण किसी भी तरह का शोरगुल सुनाई नही देता है। इस बात का फायदा उठाकर बीते रात चोरों ने ईसीएल कर्मी नाथो महतो, रामबदन यादव, रामचन्द्र महतो एवं दिनेश महतो के घर चोरो ने हाथ साफ कर दिया। नाथू महतो के घर में चोरों ने दीवार फांद कर चोरी की उसे मैं घर के सभी लोग सो रहे थे सुबह उठने पर चोरी की जानकारी हुई। इनके घर से चोरों ने कुछ नगदी सहित घर मे रखे सूटकेस उठा ले गए। हालांकि विशेष कोई कीमती सामान की चोरी नहीं हुई है।

इसके अलावे तीन और घरो मे ताला तोड़ा गया। जिसमे एक व्यक्ति के घर के बाहर से बकरी का बच्चा लेकर चोर भाग गया

 रामबदन यादव, रामचन्द्र महतो अपने गाँव समस्तीपुर गए थे और दिनेश महतो ड्युटी गए थे। रामबदन यादव के घर मे सामान बिखरा हुआ पाया गया। घटना की जानकारी निमचा फांड़ी पुलिस को लगने के बाद एएसआई रॉबिंसन मंडल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जाचं के क्रम में पुलिस ने डामरा के जितेन्द्र राम को संदेह पर पुछताछ के लिए निमचा आईसी ले आई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता