डमलिया इलाके में रामनवमी के उपलक्ष पर की गई पूजा, निकाली गई शोभायात्रा, हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद



रानीगंज-रामनवमी के उपलक्ष पर जगह-जगह शोभायात्रा और भगवान श्री राम की पूजा की गयी. रानीगंज के तिराट ग्राम पंचायत अंतर्गत डमलिया ग्राम इलाके में रामनवमी के उपलक्ष पर 108 कुंवारी कन्याएं मंगल कलश को सिर पर लेकर तपती धूप में नंगे पांव कंकड़ पत्थर भरे रास्ते में कई किलोमीटर का सफर तय कर दामोदर नदी तक पहुंची. दामोदर नदी से पवित्र जल भरकर वापस मंदिर प्रांगण में पहुंची और यहां मंदिर की स्थापना पूजा,यज्ञ होम में शामिल हुई.




 इस दिन डमलिया इलाके में गाजे बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, साथ ही महाप्रसाद का भी आयोजन किया गया ,जिसमें हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.इस पूरे कार्यक्रम में युवाओं ने अहम भूमिका अदा की. 2 साल के बाद की गई इस तरह की पूजा का आयोजन होने से इलाके में खुशी देखी गयी. लोगों ने रामनवमी की पूजा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता