पानी की मांग पर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में नगर निगम मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन



 आसनसोल-पर्याप्त पानी की आपूर्ति की मांग पर कांग्रेस पार्षदों के नेतृत्व में गुरुवार को आसनसोल नगर निगम मुख्यालय में प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर, पार्षद एस एम मुस्तफा , शाह आलम, प्रसेनजीत पुईतंडी, सौविक मुखर्जी आदि के नेतृत्व में कांग्रेस समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम मुख्यालय के प्रांगण में धरना दिये और मिट्टी का घैला , सुराही , पानी की डिक्की , बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर के नेतृत्व में नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय को ज्ञापन सौंपा गया। मेयर बिधान उपाध्याय ने मामले में उचित सहयोग का आश्वासन दिया। श्री उपाध्याय ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय के ओर से निगम इलाकों में जलापूर्ति को लेकर हर व्यवस्था किये जा रहे हैं। गर्मी का मौसम होने के बावजूद वाटर विभाग के ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है ताकि नागरिकों को पर्याप्त पानी मिल सके। अभी इसी माह लगातार कई बैठकें उसी उद्देश्य से हुई हैं। कांग्रेस पार्षद गुलाम सरवर ने बताया कि गर्मियों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाने के कारण कई परेशानी हो रही है। पानी के बिना कोई काम नहीं हो पता है। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना होने के कारण पानी कि जरूरत ओर बढ़ गई है। अन्य दिनों में भी पानी को लेकर लगातार समस्या होती है। उन्होंने कहा कि रेलपार में गारुई नदी बरसात में जानलेवा हो जाती है। बरसात से पहले उन्होंने नदी कि सफाई कि मांग कि ताकि बढ़ जैसे हालत उतपन्न न हों।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा