लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के लिए पहुंचे झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, आदिवासियों के साथ की बैठक, भाजपा के पक्ष में मांगा वोट



जामुड़िया-आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में तृणमूल की तरफ से शत्रुघ्न सिन्हा को उम्मीदवार खड़ा करने के बाद भाजपा और भी ज्यादा जोर शोर से चुनाव प्रचार कर रही है, खासकर आदिवासियों को अपने पक्ष में मतदान कराने के लिए झारखंड से एक के बाद एक मंत्री बुलाए जा रहे हैं.लुईस मरांडी, अर्जुन मुंडा के बाद गुरुवार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी चुनाव प्रचार के लिए जामुड़िया पहुंचे थे. जामुडिया बोरो एक अंतर्गत वार्ड संख्या 9 के केंदुलिया जोवार्ट पाड़ा में बाबूलाल मरांडी ने भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में आदिवासियों को लेकर एक बैठक की, बैठक से पहले उनका स्वागत आदिवासी परंपरा के साथ किया गया. बैठक में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आसनसोल लोकसभा चुनाव में दो बार भाजपा ने जीत हासिल की है, मुझे उम्मीद है कि इस बार के भी उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार जीत हासिल कर हैट्रिक करेगी.बैठक में तृणमूल उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा तृणमूल कांग्रेस ने जिसे अपना उम्मीदवार चुना है उन्हें आसनसोल की जनता के बारे में क्या जानकारी होगी.तृणमूल के शासनकाल में लोकतंत्र खत्म हो चुका है यहां पर लोग अपने हक की लड़ाई नहीं लड़ पा रहे हैं, आम लोगों को मतदान करने से रोका जा रहा है. अभी चुनाव शुरू भी नहीं हुआ है और तृणमूल के लोगों द्वारा ग्रामीण इलाकों में मतदाताओं को धमकाने की शिकायत मिल रही है,  अगर लोकतंत्र को बचाना है तो आसनसोल में एक बार फिर से भाजपा को जीत दिलानी होगी. आज के इस कार्यक्रम में एस सी, एसटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष खुदीराम टूडू, झारखंड विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सुखमणि टूडू, प्रतिमा बाउरी, समेश राही, संजय झा, सभापति सिंह, प्रमोद पाठक, संतोष सिंह, बृज मोहन पासवान, निरंजन सिंह,साधन मांझी मुख्य रूप से उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता