व्लादीमीर लेनिन के जन्म दिवस के अवसर पर रेड वालंटियर द्वारा करक्तदान शिविर का आयोजन







जामुड़िया -रूसी साम्यवादी क्रांतिकारी, राजनीतिज्ञ तथा राजनीतिक सिद्धांतकार, और रूस के हेड ऑफ गवर्नमेंट व्लादीमीर लेनिन के जन्म दिवस के शुभ अवसर पर, जामुड़िया रेड वालंटीयर के द्वितीय स्थापना दिवस के मौके पर, जामुड़िया से हरिपुर जाने वाले मुख्य सड़क के निकट स्थित, जामुड़िया अजय वेस्ट लोकल कमिटी कार्यलय में शुक्रवार को रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में आसनसोल जिला अस्पताल के सहयोग से लगभग की यूनिट रक्त संग्रह किया गया. शिविर में मुख्य रूप से रेड वॉलिंटियर के सदस्य बुद्धदेव रजक ने कहा कि,पिछले दो सालों से कोरोना के समय हमारे रेड वालेंटियर टीम ने लोगों की सहायता हेतु खाद्य सामग्री,आक्सीजन, दवा, कोरोना ग्रसित मरीजों के लिए वाहन की सुविधा, के आलावा ओर कई सारी जरूरी चीजें घर घर पहुंचाई हैं, और साथ ही इस भीषण गर्मी में लोगों को रक्त की कमी हो रही हैं, और उस कमी को दूर करने के लिए,रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया. दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि, रक्तदान महादान है, और यह कर के हम किसी की जान बचा रहे हैं, इसीलिए हमने इस शिविर का आयोजन किया, और लोगों की मदद की.मौके पर सुमित कवि, विकास यादव, संजय चटर्जी, मुन्ना अहिर, ज़ाहिर अंसारी, अब्दुल क्यूम, सौरभ बैनर्जी, प्रदीप बाऊरी के आलावा सभी रेड वालेंटियर के सदस्य गण उपस्थित रहे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता