रानीगंज-शनिवार को भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के चुनाव प्रचार में जहां सभी कार्यकर्ता एवं स्वंय अग्निमित्रा पाल धूप से परेशान दिखे, वहीं एक कार्यकर्ता भरी दोपहर में इस चिलचिलाती गर्मी में भी नंगे पैर बड़े आराम से पूरे रानीगंज शहर में भाजपा पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करता दिखाई पड़ा. बिना चप्पल के नंगे पैर घूम रहा यह व्यक्ति चुनावी रैली में सबसे अलग नज़र आ रहा था, मीडिया भी बिना चप्पल के घूमते इस व्यक्ति के कारण पूछने को आतुर नजर आ रही थी. दरअसल प्रचंड गर्मी के बावजूद भी रांनीगंज हटिया तलाब में रहने वाले रंजीत साव के पैर में चप्पल नहीं थी. सवाल पूछे जाने पर रंजीत ने कहा कि जब तक बंगाल में भाजपा की सरकार नहीं आ जाती तब तक वह ना तो पैर में चप्पल पहनेंगे और ना ही दाढ़ी कटवाएंगे. रंजीत साव के इस जज्बे को देखते हुए अग्निमित्रा पाल ने कहा कि मुझे यूं ही भाजपा पार्टी पर गर्व नहीं है ,बल्कि इस पार्टी के हर एक कार्यकर्ता ऐसे हैं जिनके अंदर एक जुनून है ,ऐसे कार्यकर्ताओं की वजह से पार्टी आज इस मुकाम तक पहुंची है, ऐसे कार्यकर्ताओं को मैं नमन करती हूं.


0 टिप्पणियाँ