रानीगंज- चुनाव प्रचार खत्म होने में मात्र एक ही दिन बच गए हैं. 12 अप्रैल को आसनसोल लोकसभा उप निर्वाचन की तारीख तय है. ऐसे में सभी पार्टियां जोरों शोरों से चुनाव प्रचार कर रही है. वहीं भाजपा ने भी कोई कसर नहीं छोड़. भाजपा की राज्य सचिव प्रियंका टीबड़ेवाल भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने आई. डंके और नगाड़े के साथ उनकी रैली थाना रोड से शुरू होकर, बड़ा बाजार होते हुए एनएसबी रोड नेताजी स्टैचू के समक्ष जाकर नेता जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया, एवं रानीगंज के कई इलाकों की परिक्रमा कर वापस थाना रोड आकर समाप्त हुई. इस मौके पर भाजपा नेत्री सुनीता क्याल और भाजपा के कई समर्थक गण मौजूद रहें.


0 टिप्पणियाँ