विधानसभा चुनाव नगर निगम के बाद आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भी खेला होबे-अनुब्रत मंडल





रानीगंज-भाजपा चाहे जितना भी आरोप अनुब्रत मंडल पर लगा ले, लेकिन पार्टी को जीत दिलाने के लिए वह लगातार टीएमसी नेता कर्मी सभा करते दिखाई पड़ रहे हैं. रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित आर के होटल में टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार के साथ कर्मी सभा की. कर्मी सभा के दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसी नेत्री भारतवर्ष में नहीं मिलेगी, विधानसभा चुनाव से पहले अपने मेनिफेस्टो में उन्होंने जो लक्ष्मी भंडार और कई योजनाओं का वादा किया था वह सभी पूरा किया है. एक भी महिला इस बात से इंकार नहीं कर सकती हैं कि उन्हें लक्ष्मी भंडार के रुपए नहीं मिले हैं.ममता बनर्जी साधारण परिवार में जन्मी है, साधारण ही उनकी वेशभूषा है, ऐसी नेत्री बहुत कम देखने को मिलती है. अनुब्रत मंडल ने केंद्र सरकार के खिलाफ एक के बाद एक तोप दागे.तृणमूल नेता ने केंद्र सरकार के द्वारा बढ़ाई जा रही महंगाई, पेट्रोल डीजल घरेलू गैस के दामों में बढ़ोतरी और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया.उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ अपना लाभ देखती है उसे जनता की कोई परवाह नहीं है. सरकारी संस्था को बेससरकारी कर केंद्र सरकार बेरोजगारों की संख्या बढ़ा रही है ,और संस्थान बिक्री करने से जो पैसे आएंगे इसे अपनी जेब भरने में लगाएगी. राज्य की जनता के लिए सिर्फ तृणमूल सरकार ही काम कर सकती है. ऐसे में जनता के पास जाकर उन्हें टीएमसी के किए गए कार्यों की जानकारी और लोगों को जागरुक करने की कोशिश करें.अनुब्रत मंडल ने अपने चिर परिचित अंदाज में कहा कि जिस तरह से हमलोगों ने विधानसभा चुनाव में खेला किया, नगर निगम चुनाव में उससे भी ज्यादा खेला किया उसी तरह आने वाले आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भी खेला किया जाएगा. इस कर्मी सभा में रानीगंज विधानसभा के विधायक तापस बनर्जी, रानीगंज ब्लॉक् टीएमसी अध्यक्ष रूपेश यादव,दिवेन्दु भगत, राजू सिंह सहित सभी तृणमूल कर्मी और पार्षद उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता