जामुड़िया बीडीओ ने सेल्फ हेल्प ग्रुप के सदस्यों के साथ बैठक किया



 जामुड़िया-जामुड़िया ब्लाक दो के बहादुरपुर स्तिथ बीडीओ कार्यालय के सभागार में चिचूड़ियां, बहादुरपुर और हिजलगोड़ा पंचायत इलाके के सेल्फ हेल्प ग्रुप के प्रतिनिधियों के साथ मंगलवार को एक बैठक की गयी, जहां जामुड़िया के वीडियो जिसनु दे के अलावा पंचायत समिति की सहसभापति रेणुका बाउरी, जामुड़िया ब्लॉक के वरिष्ठ अधिकारी शाश्वती चटर्जी, विश्वनाथ संगुई सेल्फ हेल्प ग्रुप के जिला सलाहकार मौके पर उपस्थित हुए. यहां इन सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं को किस तरह से और भी बेहतर तरीके से कार्य किया जाए इसकी जानकारी दी गई. इन सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को जैविक और रासायनिक खाद बनाने ,मशरूम की खेती करने ,मशरूम में दिए जाने वाले कीटनाशकों को बनाने सहित अन्य कई चीजों के बारे में जानकारी दी गई, जिनको वह इन सेल्फ हेल्प ग्रुप के जरिए बना सकती हैं ।. जामुड़िया के बीडीओ ने बताया कि बहुत जल्द अन्य इलाकों से इन सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं को प्रशिक्षण देने के लिए कई टीमें आएंगे जो पचास सेल्फ हेल्प ग्रुप के पास जाएंगे और उनको विभिन्न वस्तुओं के निर्माण का प्रशिक्षण देंगी. बीडीओ ने कहा कि राज्य सरकार इन सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कटिबद्ध है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान