पार्षद अनिमेष दास ने लगाया शरबत वितरण शिविर



आसनसोल- भीषण गर्मियों में राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से कल्याणपुर प्रगति संघ मंदिर उन्ननयन कमेटी सदस्यों की और से कल्याणपुर हाऊसिंग में शर्बत और शीतल जल पेय शिविर लगाया गया. शिविर का उद्घाटन नगर निगम के पार्षद अनिमेष दास ने किया. शिविर में मौजूद सदस्यों ने राहगीरों , वाहन चालकों , छोटे बड़े दोपहिया , चार पहिया वाहन चालकों को रोक रोक कर मीठा शर्बत पिलाया. इस अवसर पर लोगों को गर्मियों से बचाव के बारे में भी बताया गया. लोगों को धूप में बाहर न निकलने और गर्मी से बचने के लिए ठंडा पानी पिने का सुझाव दिया. पार्षद अनिमेष दास ने कहा कि इन दिनों भारत सहित शिल्पांचल में भीषण गर्मियां और लू चल रही है.सुबह दस बजते ही मानों बाहर आसमान से आग बरस रही हो. घरों से बाहर निकलते ही लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ता है,जिसे ध्यान में रखते हुए आज कल्याणपुर प्रगति संघ मंदिर उन्नयन कमेटी सदस्यों की ओर से शिविर लगा कर लोगों को शर्बत ओर शीतल जल वितरित किया जा रहा है. उन्होंने कहा की गर्मी के कारण दुकाने बंद हो जा रही हैं.जिससे बाहर निकलने वालों को पानी नहीं मिल पा रहा है.संदीप दास आदि उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 इन्वेस्टमेंट स्कैम: एडीपीसी के इतिहास में अबतक की सबसे बड़ी राशि की साइबर ठगी का मामला आया सामने
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 रानीगंज बचाओ मंच ने कसी कमर: कानूनी टीम होगी मजबूत, 28 नवंबर को विशाल स्ट्रीट कॉर्नर की घोषणा