भारत के संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती पालन की गई



 आसनसोल -आसनसोल के राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट स्थित काली पहाड़ी में सिद्धू कान्हू की प्रतिमा के समक्ष भारतीय संविधान के रचयिता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की 131 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गयी। इस अवसर पर विशेष आमंत्रित अतिथियों नगर निगम के चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी, उप मेयर अभिजीत घटक ओर वशीमूल हक, तृणमूल हिंदी प्रकोष्ठ के पश्चिम बर्दवान जिला प्रेजिडेंट शिन्टु भुइँया आदि ने बाबा साहब के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके जीवन पर अपने संक्षिप्त वक्तव्य रखे। अपने संबोधन में श्री अभिजीत घटक ने कहा कि बाबा साहब के विचार आज भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने समाज के समानता के लिए बड़ी पहल की थी। वे समान अधिकारों के पक्षधर थे। उन्होंने नारी अधिकारों को लेकर भी समाज को जागरूक किया था। वे नारी शिक्षा और समाज में उनके बराबर के अधिकारों के लिए हमेशा आवाज उठाते थे। उन्होंने कहा की आज भारत देश जिस संविधान से संचालित हो रहा है। उसका निर्माण बाबा साहब ने ही किया था। निगम चेयरमेन अमरनाथ चटर्जी ने कहा कि बाबा साहब के विचारों के कारण ही देश प्रगति के पथ पर है। उन्होंने समाज में समानता और सबके हित के लिए आवाज उठाया था। उन्होंने कहा कि आज समाज में भेद भाव और ऊंच नीच के विचार समाप्त हो चुके हैं। इसे बदलने का श्रेय उन्होंने बाबा साहब को ही दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता