दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के पियाला काली मंदिर के विपरीत जीटी रोड किनारे ऑक्सीजन सिलेंडर बेचने के दौरान चालक एवं सहयोगी को मालिक ने रंगे हाथ पकड़ लिया. पूछताछ करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया. जांच के दौरान युवकों के पास से तीन ऑक्सीजन सिलेंडर बरामद किये गए है . उल्लेखनीय है कि मेन गेट स्थित मनजीत सिंह ऑक्सीजन सिलेंडर का डिस्ट्रीब्यूटर हैं, वह गैस सिलेंडरो को फीलिंग करने एवं उसे विभिन्न छोटे फैक्ट्रियों में भेजने के लिए पिकअप वैन में चालक की नियुक्ति की थी. पिछले कुछ दिनों से डिस्ट्रीब्यूटर का सिलेंडर का स्टॉक मिलाने पर सिलेंडर कम हो रही रही थी. संदेह होने पर सोमवार डिस्ट्रीब्यूटर मनजीत सिंह एवं गगनदीप सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. मनजीत सिंह ने बताया कि मेरे अधीन काम करने वाला चालक अपने एक सहयोगी को लेकर कंपनी का तीन सिलेंडरो को कम कीमत में बेचने का प्रयास कर रहा था. उसी दौरान हमलोगो ने औचक छापामारी कर चालक व उसके सहयोगियों को रंगे हाथ पकड़ लिया, एवम तीन सिलेंडर को बरामद किया है . सिलेंडर चोरी के आरोप में दोनो युवकों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है.

0 टिप्पणियाँ