आसनसोल : आसनसोल लोकसभा केंद्र से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महामंत्री सह सांसद अभिषेक बनर्जी ने एक विशाल महारैली निकाली। यह महारैली आसनसोल के बीबी कॉलेज से शुरू होकर सिटी बस स्टैंड होते हुए गिरजा मोड़ के पास आकर समाप्त हुई। इस रैली में हजारों की संख्या में विभिन्न वार्डों और विधानसभाओं से आये तृणमूल कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस महारैली में भीड़ ऐसी दिखी यह मानो जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। वही इस रैली का आकर्षण का केंद्र बना पश्चिम बंगाल का लोक नृत्य मुखौटा नृत्य। जिसमें कलाकारों ने विभिन्न देवी-देवताओं के मुखौटा पहनकर नृत्य किया। वही ढोल नगारा के साथ भी कई वार्ड के लोग आए थे। जबकि इस दौरान दो कलाकारों के द्वारा शेर बनकर लड़ाई का प्रदर्शन भी किया गया। जो कार्यकर्ताओं को बहुत भायी। इस रैली का नेतृत्व अभिषेक बनर्जी ने किया । अभिषेक बनर्जी के वाहन पर प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा मंत्री मलय घटक पूनम सिन्हा अभिजीत घटक उपस्थित थे अभिषेक बनर्जी ने सड़क के दोनों किनारे खड़े लोगों का अभिवादन किया। आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से सुरक्षा में किसी प्रकार की कमी नहीं रखी गई थी। पुलिस प्रशासन के द्वारा यहां सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे। पुलिस की भारी तैनाती के साथ साथ रैपिड एक्शन फोर्स की भी तैनाती की गई थी। साथ ही दमकल विभाग को भी हाई अलर्ट पर रखा गया था रोड शो के मार्ग में आश्रम मोड़ और रामबंधु मोड़ सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस द्वारा यातायात को नियंत्रित किया जा रहा था।


0 टिप्पणियाँ