घर में आग लगने से मची अफरा तफरी,जामुड़िया में फिर से उठी दमकल व्यवस्था की मांग.






जामुड़िया -जामुड़िया  बोरो क्षेत्र के वार्ड संख्या 5 स्थित बगान धौडा में रविलाल धीवर के आवास में बीते रात आग लग जाने से अफरा तफरी मच गई .इस आग में उसका पूरा घर जलकर खाक हो गया . जामुड़िया में  दमकल विभाग नहीं होने के कारण आसनसोल एवं रानीगंज दमकल विभाग को खबर देने के बावजूद भी समय पर दमकल नहीं आने से घर पूरी तरह से रवि लाल का घर जलकर खाक हो गया.लोगो में इस बात को लेकर काफी आक्रोश देखा गया. स्थानीय लोगों की और से पुनः एक बार जल्द से जल्द जामुड़िया में  में दमकल विभाग की एक स्टेशन का मांग की गयी. उन्होंने कहा कि अगर आज यहां दमकल की व्यवस्था होती तो इस बड़ी घटना को रोका जा सकता था.ज्ञात हो कि जामुड़िया एक बहुत बड़ा उद्योगिक एवं व्यवसायिक क्षेत्र है .यहां दमकल स्टेशन ना होने से यहाँ के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. आग लगने से आसनसोल एवं रानीगंज से दमकल आते-आते तब तक भारी तबाही हो जाती है. हलाँकि इससे पहले दमकल की गाड़ि पहुँचती स्थानिय लोगों की मदद से आग पर लगभग काबू पा लिया गया था, परन्तु घर को काफी नुकसान पहुंचा. जामुड़िया ग्राम  के रहने वाले नीलु चक्रवर्ती ने कहा की इस संदर्भ में कई बार पार्टी के उच्च नेतृत्व से कहा गया है कि जामुड़िया में एक दमकल स्टेशन बनाया जाए लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया .उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन यह चाहता है कि जामुड़िया में इस तरह की आगजनी होती रहे और लोगों को जान माल का नुकसान हो तो यह यहां के लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे. उन्होंने पुरजोर तरीके से मांग उठाई कि जामुड़िया में ही एक दमकल स्टेशन बनाया जाए ताकि उनको आसनसोल वा रानीगंज से दमकल के आने का इंतजार करना ना पड़े.जामुड़िया चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पूर्व सचिव अजय कुमार खैतान ने बताया कि जामुड़िया में इसके पूर्व भी आग लगी कि घटना से दुकाने तथा मकान जल चुकी है,यहाँ दमकल की व्यवस्था करने की मांग को लेकर जामुड़िया चैम्बर।ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने दमकल मंत्री से लेकर विभागीय अधिकारी को पत्र दिया है,पर आज तक इसकी व्यवस्था नहीं हो पाई,जबकि जामुड़िया एवं इसके आसपास का इतना विस्तृत इलाका है,यहां दमकल की व्यवस्था होना।अत्यंत आवश्यक है.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान