भाजपा तृणमूल के नेता दागी है इसलिए उतारते हैं हीरो और हीरोइन को- मोहम्मद सलीम




आसनसोल : पृथ्वी का इतिहास कहता है कि जो नष्ट होता है। उसकी पुनः सृष्टि होती है।वामपंथी एक समय पश्चिम बंगाल में काफी ताकतवर था। लेकिन समय के साथ कमजोर हुआ। लेकिन फिर यही वाममोर्चा पुनः अपने इतिहास को दोहराएगा। हालांकि तृणमूल कांग्रेस और भाजपा पैसा, ताकत शक्तिबल पर पश्चिम बंगाल से वामपंथी मुक्त करना चाहती है। जिस तरह स्कूल कॉलेज कारखाना में वामपंथी यूनियन को घुसने नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम चुनाव में जिस तरह लूटमार कर वोट लिया जा रहा है। लॉटरी के माध्यम से वामपंथी उम्मीदवार को हराया जा रहा है। यह प्रक्रिया साबित करता है की ये लोग लाल झंडा को समाप्त करना चाहते हैं। लेकिन आम जनता वोट देकर यह जता दिया कि वामपंथी फिर से एक बार खड़े होंगे। उक्त बातें माकपा के राज्य संपादक मोहम्मद सलीम ने आसनसोल अपकार गार्डन स्थित भाजपा कार्यालय में शनिवार को प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने राज्य केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के नेता दागी हो चुके हैं। इसलिए वे लोग हीरो हीरोइन को अपना प्रत्याशी बना रहे हैं। यह हीरो हीरोइन उसी प्रकार हैं। जिस तरह उत्पाद को प्रचार करने के लिए मॉडल आती हैं। 3 साल 4 साल का कॉन्ट्रैक्ट होता है। कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद जो कंपनी अधिक पैसा देती है। फिर उसके उत्पाद को प्रचार करने लगते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा भी पहले कोई दारू का ब्रांड च्वाइस है। उसका प्रचार किया करते थे। उन्होंने कहा कि माकपा के प्रत्याशी पार्थ मुखर्जी हैं। ये मजदूरों किसानों गरीब तबके के लोगों के पास पैदल जाकर प्रचार कर रहे हैं। इनका फुटेज अच्छा नहीं दिखेगा। लेकिन जो लोग हीरो हीरोइन हैं। वे टीवी में अच्छा दिखेंगे। इसके लिए मीडिया में उन्हें ज्यादा कवर करेगी। लेकिन वे लोग नेट में है हम लोग हेटकर यानी पैदल है।यहां जिसे सीआईडी से डर है। वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं और जिन्हें सीबीआई सरकार है वह भाजपा में शामिल हो रहे हैं।उन्होंने अनुवर्त मंडल के प्रचार कैपन के संबंध में कहा कि पिछले दुर्गापुर चुनाव में जिस तरह आसनसोल के मेयर को बूथ लूटने के लिए ले जाया गया था। उसी तरह आज अनुवर्त मंडल यहां आ रहे हैं। रामपुर हाट में जो घटना घटी है। वह लोकतंत्र की हत्या है। इस संबंध में उन्होंने एक शायर कहते हुए कहा कि जिनके लहू बहाए जा रहे हैं। उन्हें कातिल बताए जा रहे हैं। जिनको जलना नहीं था। उनको जिंदा जलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय था। जब पश्चिम बंगाल लोग रोजगार के लिए आते थे। लेकिन आज पश्चिम बंगाल में रोजगार की हालत इतनी खराब हो गई है कि यहां के लोगों को दूसरे प्रदेश में रोजगार के लिए खाक छानना पड़ रहा है। मोहम्मद सलीम ने केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अभी मोदीनोमिक्स चल रहा है। इसमें अमीर अमीर होते जाएंगे और गरीब गरीब होते जाएंगे। मध्यम वर्ग की हालत खस्ता हो जाएगा। क्योंकि इसमें तीन स्तर के लोग हो जाएंगे। एक लूट कर खाएंगे। खटकर खाने वाले मर जाएंगे और एक फुटपाथ पर खाएंगे। जिस तरह के हम लोगों ने कोरोना काल में देखा कि किस तरह लोग फुटपाथ पर खाने के लिए विवस थे। उस काल में 22 करोड़ लोगों की रोजगार छिन गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता