त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव देव पहुंचे रानीगंज, भाजपा प्रत्याशीअग्निमित्रा पाल के समर्थन में किया रोड शो



रानीगंज-टीएमसी की तरफ से बॉलीवुड फिल्म स्टार शत्रुघ्न सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारने के बाद से भाजपा की तरफ से चुनाव प्रचार के लिए विभिन्न राज्यों से नेता भेजा जा रहा है. झारखंड से मंत्रियों को भेजने के बाद शुक्रवार त्रिपुरा राज्य के मुख्यमंत्री विप्लव देव भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के समर्थन में चुनाव प्रचार करने रानीगंज पहुंचे. रानीगंज के पंजाबी मोड़ पहुंचते ही भाजपा नेता कर्मी समर्थकों की तरफ से उन्हें फूलों की माला और उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया गया. ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई .रैली में गाड़ी को भगवा रंग में सजाया गया था. रैली में भाजपा समर्थक बाइक में सवार होकर हाथ में बीजेपी के झंडे लेकर जय श्री राम के नारे लगाते दिखाई पड़े. गाड़ी में सवार होकर विप्लव देव ने सभी से अग्निमित्रा पाल के पक्ष में मतदान करने की अपील की. इस दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांतो मजूमदार, दुर्गापुर पश्चिम विधायक लखन घोरुई, सोनामुखी विधायक दिवाकर घोरुई, भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल, सभापति सिंह,आशा शर्मा, दिनेश सोनी,अलखदेव पांडेय,गोपाल पारीख, सुनीता क्याल सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.इस दौरान पुलिस द्वारा जगह-जगह एक घंटा पहले से वाहनों को रोक दिए जाने से यात्रियों को भारी फजीहत उठानी पड़ी.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता