सास ने बहु पर लगाया शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप
दुर्गापुर: दुर्गापुर के पालासडीहा स्थित महिला थाना के समीप सोमवार पारिवारिक विवाद को लेकर ससुराल एवं मायके पक्ष के बीच हंगामा हो गया. जिससे इलाके में तनाव व्याप्त हो गया. वहीं पुलिस ने मध्यस्था करते हुए दोनों पक्षों को समझा कर मामले को शांत करने का प्रयास किया. उल्लेखनीय है कि इस्पात नगर के सरतचंद्र इलाका निवासी शुभरानी मंडल के पुत्र कृष्णेन्दु मंडल के साथ साईथिया निवासी अनुराधा मंडल के साथ वर्ष 2014 में हिंदू रीति रिवाज के तहत शादी हुई थी. उनका 5 वर्ष का एक पुत्री है. सास शुभरानीमंडल ने अपनी बहू पर आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही बहु अनुराधा मंडल शारीरिक व मानसिक अत्याचार किया करती है , अत्याचार से तंग आकर के कारण बहू मेरे पुत्र को मुझसे अलग कर मुझे अकेला कर दिया है. मैं विवश होकर खुद ही खाना बनाकर तकलीफ से जीवन गुजार रही हूं. सास ने आरोप लगाया कि बीते महीना होली वाले दिन बहू अपने पति पर जानलेवा हमला कर दी थी जिससे मेरा पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था. जिसका इलाज अस्पताल में करना पड़ा. बहू के अत्याचार से ऊब कर दुर्गापुर थाने में 1 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी . फिर भी अनुराधा मेरे पुत्र एवम मुझ पर लगातार अत्याचार कर रही है. विवश होकर सोमवार महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है. वहीं दूसरी तरफ मायके पक्ष से अनुराधा मंडल एवं उनके पिता ने ससुराल पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को गलत बताते हुए पति पर गैर जिम्मेदाराना हरकत करने का आरोप लगाया. इस बारे में पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के शिकायत को देख सोमवार थाने में दोनों पक्षों को बुलाया गया था थाने के समीप दोनों पक्ष पहुंच कर हंगामा करने लगे. स्थिति बिगड़ता देख दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करने का प्रयास किया गया है.

0 टिप्पणियाँ