आसनसोल -श्री श्याम मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर श्याम मंदिर भक्तों के तत्वाधान में रविवार को मंदिर परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया.मुंबई से राजस्थानी नट सम्राट नानी बाई रो मायरो द्वारा आसनसोल के स्टेशन रोड नजरुल मंच पर आयोजित सुमधुर प्रस्तुति ने भक्तजनों को भाव विभोर कर दिया.ध्वनि व प्रकाश के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम को देख वहां उपस्थित श्रद्धालु मंत्र मुग्ध हो रहे थे. इस अवसर पर आसनसोल साऊथ थाना के आईसी अभिजीत चटर्जी , आसनसोल के विभिन्न स्थानों से भक्तगण उपस्थित हुए ओर श्याम मंदिर के स्थापना दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का भरपूर आनंद उठाया. इससे पूर्व शनिवार की संध्या मंदिर के चतुर्थ प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर बाबा की ज्योत प्रज्वलित की गयी. इस अवसर पर श्री नंद किशोर शर्मा ( नंदू जी ) द्वारा भजनों की अमृत वर्षा से श्याम भक्त आनंदित हो उठे. ज्ञात हो कि श्याम मंदिर आसनसोल के स्थापना दिवस के अवसर पर श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से आसनसोल श्याम मंदिर में कई कार्य कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. अनुष्ठानों में शिल्पांचल के विभिन्न हिस्सों से श्याम बाबा के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है.


0 टिप्पणियाँ