युवा तृणमूल कांग्रेस द्वारा राहगीरों को शर्बत वितरण की गयी



जामुड़िया : इस भीषण गर्मी में बसों में सफर करने वाले राहगीरों तथा पैदल यात्रा करने वाले यात्रियों को गर्मी में राहत प्रदान करने के लिए सातग्राम युवा तृणमूल कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या दो पर शीतल पेय जल,ठंडा शरबत वितरण किया गया. उल्लेखनीय है कि आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के दिशा निर्देश पर लोगो को दोपहर बाद घर से नही निकलने का अनुरोध जारी किया गया है ,किंतु जो लोग आवश्यक कार्य से आसनसोल से सुदूर क्षेत्रों में बस से भ्रमण कर रहे हैं. उनके लिए भीषण गर्मी एक चुनौती बनकर खड़ी हो गई है. इसके लिए युवा तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों के लिए शीतल पेय जल के साथ साथ ठंडा शरबत वितरण कर लोगो की सहायता कर रहे हैं.मौके पर तृणमूल कांग्रेस के नेता गोपी धीवर ने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश पर तृणमूल कांग्रेस जगह जगह पर पानी वितरण का पियाव का निर्माण किया है. जिससे किसी भी राहगीरों को कोई परेशानी नहीं हो. इस मौके पर वार्ड संख्या आठ के अध्यक्ष श्यामल धीवर,धीरेन रजक ,स्वपन रजक प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में भाजपा का बड़ा दांव: अधिवक्ता पार्थ घोष हुए चुनावी रण में भाजपा के उम्मीदवार
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद