चुनाव प्रचार के अंतिम दिन राजनेतिक दलों ने झोंकी ताकत



जामुड़िया : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने जमकर पसीना बहाया. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा ने कवितीर्थ चुरुलिया में रोड शो के माध्यम से तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए वोट मांग. इस दौरान उनका रोड शो चुरुलिया पार्टी कार्यालय से शुरू किया गया ,जो पूरे चुरुलिया क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा का कोई अस्तित्व नहीं है ,इसलिए अग्निमित्रा पॉल को आसनसोल की जनता पूरी तरह से नकार देगी. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विकास का कार्य किया है. उससे मोदी की विकास कार्य पर ही प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है .राज्य में दुआरे सरकार के माध्यम से आम आदमी को कोई तकलीफ नहीं हो इसके लिए सभी जगहों पर कैंप लगाए गए. महिलाएं लक्ष्मी भंडार से खुश हुई है तो लड़कियां रूपश्री,कन्याश्री पाकर खुश है .जाति प्रमाणपत्र सहित समस्याओं का समाधान किया गया है, जबकि भाजपा सिर्फ दंगा की राजनीति करके बंगाल की जनता को बाटने का प्रयास किया है. इस मौके पर जामुड़िया ब्लॉक टीएमसी महासचिव शेख दिलदार,प्रधान प्रदीप मुखर्जी,अशरफ़ काजी सहित सैकड़ों की संख्या में तृणमूल कांग्रेस के समर्थक उपस्थित थे.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान