आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव के मद्देनजर तृणमूल कांग्रेस के तरफ से रविवार को आसनसोल बीएनआर स्थित रविंद्र भवन में एक कर्मी सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सह मंत्री पार्थो मुखर्जी उपस्थित थे। इस मौके पर पार्थो मुखर्जी ने कहा कि आसनसोल की पहचान एक शिल्प नगरी के रूप में है। लेकिन विगत 10 वर्षों में शिल्प नगरी भूत नगरी के रूप में बदल गया है। एक तरफ राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस जमीन को, इस क्षेत्र को उद्योग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर काम कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र की सरकार विभिन्न कल कारखानों को पूंजीपतियों के हाथों में बेचने की तैयारी पूरी कर ली है। कोयला खदानों को पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा रहा है। रेल यहां तक की स्टेशन, रेलवे के परिसर को निजी कंपनियों के हाथों में बेचा जा रहा है। यदि ऐसा ही चलता रहा तो आसनसोल का पहचान जो शिल्पांचल के रूप में है। वह खत्म हो जाएगी। इसलिए आसनसोल के शिल्प नगरी के पहचान को बनाए रखने के लिए तृणमूल कांग्रेस के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को जिताना जरूरी है। क्योंकि वे समाज प्रेमी, अनुभवी, चार बार के सांसद और केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। ऐसे प्रभावशाली व्यक्ति यदि सांसद में जाएंगे तो प्रखरता के साथ आसनसोल के हित के लिए आवाज उठाएंगे। इसलिए शत्रुघ्न सिन्हा को भारी मतों से विजई बनाकर सांसद भेजें। इस दौरान मंत्री मलय घटक पूनम सिन्हा एवं सैकड़ों की तादाद में तृणमूल कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ