रानीगंज गर्ल्स कॉलेज, टीडीबी कॉलेज में संपन्न हुआ पश्चिम बंगाल जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम




रानीगंज-पश्चिम बंगाल ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन 30 अप्रैल को राज्य के अलग-अलग एग्जाम सेंटर में आयोजित की गयी. मिली जानकारी के अनुसार 900 परीक्षार्थियों में लगभग सारे 600 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिया. बता दें कि यह परीक्षा ऑफ़लाइन मोड में आयोजित कराई गई . इस परीक्षा में दो पेपर थे. पहले शिफ्ट में 100 नंबर की गणित परीक्षा आयोजित की गई, तो वहीं दूसरे शिफ्ट में  फिजिक्स और केमिस्ट्री के 50-50 नंबर की परीक्षा आयोजित की गई थी. ज्यादातर मल्टीपल चॉइस के सवाल रहे. रानीगंज के गर्ल्स कॉलेज एवं टीडीबी कॉलेज में जॉइंट एंट्रेंस की परीक्षा आयोजित की गई थी, जहां देश के अलग-अलग राज्यों से परीक्षार्थी परीक्षा देने आए थे. परीक्षा देकर लौट रहे परीक्षार्थियों से बात की गई कि इस बार की परीक्षा कैसी रही. जमशेदपुर से आई ज्योति कुमारी ने कहा की गणित का पेपर थोड़ा लंबा था, हालांकि फिजिक्स और केमिस्ट्री की परीक्षा अच्छी हुई, उन्होंने इसके लिए किसी भी कोचिंग का सहारा नहीं लिया था.बल्कि खुद से तैयारी की थी.गोरखपुर से आए आशीष ने दावा किया है कि परीक्षा अच्छी हुई है और उन्हें 60 से 70% अंक मिल सकते हैं. आसनसोल से रानीगंज परीक्षा देने आए आदित्य कुमार पांडे ने कहा टीडीबी कॉलेज में सभी बढ़िया इंतजाम किए गए थे परीक्षा देने में किसी भी तरह की असुविधा नहीं हुई. उन्होंने भी उम्मीद जताई है की जॉइंट एंट्रेंस की परीक्षा में उन्हें बेहतर नंबर के साथ सफलता मिलेगी. पहले यह परीक्षा 23 अप्रैल को आयोजित की जानी थी लेकिन बाद में इसे 30 अप्रैल कर दिया गया था.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
 जामुड़िया बाजार में कपड़े के शोरूम में भीषण आग, लाखों का नुकसान