विश्व पार्किंसंस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन




दुर्गापुर: दुर्गापुर शहर के एमएएमसी स्थित रोटरी क्लब के सभागार में आरोग्यं न्यूरो क्लीनिक की ओर से  रविवार विश्व  पार्कीसंस दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां विशेष तौर से  कोलकाता से  न्यूरोलॉजिस्ट विशेषज्ञ डॉक्टर हृषिकेश  कुमार , डॉ मित्रा  सेन मजूमदार, आईपीएस एडीजीपी (दूरसंचार) अजय कुमार नंद, फिजियोथैरेपिस्ट डॉक्टर श्यामली मुखर्जी, डांस थैरेपिस्ट डॉक्टर अंगिरा दास इत्यादि मौजूद थी.  कार्यक्रम का शुरूआत अतिथियों के हाथों द्वीप प्रज्वलित कर एवं  सम्मानित कर  किया गया.  कार्यक्रम  में  मौजूद मरीजों को   पार्कीसांस  रोग के बारे में स्वास्थ्य सलाह,   नियमित दवाओं का सेवन , फीजियो थेरेपी  संबंधित कई तरह से जानकारी दी गई.   कार्यक्रम में  मुख्य तौर से मौजूद  कोलकाता  से आए न्यूरोसाइंसेज संस्थान (आई एन के)  विभाग के प्रमुख विशेषज्ञ डॉक्टर  हृषिकेश कुमार ने बीमारी के लक्षण एवम उससे बचाव के  बारे में  जानकारी देते हुए कहा की अक्सर यह रोग व्यक्ति के उम्र बढ़ने के बाद  होने की संभावना रहती है , जो वंशागत कारणों के अलावा  खानपान में अनियमितता एवम  प्रदूषण के   प्रभाव  से  होता  है . जिसमें मरीजों  के शरीर का एक हिस्से का अंग में कंपन एवं उनके क्रियाकलाप   काफी धीमी हो जाती है. इससे बचने के लिए लोगों को  नियमित चिकित्सा, खानपान में समानता एवं नियमित थेरेपी प्रक्रिया  से कम किया जा सकता है . इस बीमारी के प्रति लोगों  में जागरूकता फैलाने हेतु दुर्गापुर  आरोग्यं न्यूरो क्लिनिक का प्रयास प्रशंसनीय है. इस तरह के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए विशेष कदम की जरूरत है. आयोजन करता  आरोग्यम के कर्णधार न्यूरोलॉजिस्ट डॉक्टर प्रवीण यादव ने कहा कि पार्किंसन बीमारी के रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक होना होगा. वही  संस्थान की ओर से  भविष्य में भी इस तरह के जागरूकता कार्यक्रमों का  प्रयास जारी  रहेगा.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता