रानीगंज-अणुव्रत मण्डल एवं मंत्री मलय घटक निर्वाचन के समय भी अपने अपने वाहनों में लाल बत्ती लगाकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहै है,इसकी शिकायत मै मुख्य चुनाव आयुक्त से कर रही हूं.यह आरोप आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रार्थी अग्निमित्रा पाल ने शनिवार रानीगंज शहर में चुनाव प्रचार दौरान लगाया.शनिवार को अग्निमित्रा पाल रानीगंज में चुनाव प्रचार के दौरान विभिन्न मंदिरों में जा कर देवी देवताओं का आशीर्वाद ली,वहीं रांनीगंज गुरुद्वारा में पहुंच कर गुरु ग्रन्थ साहिब के सामने मत्था टेक कर गुरुद्वारा प्रबन्धकीय समिति सदस्य एवं सिख समुदाय से भेंट कर उनके सहयोग की कामना किया.अग्निमित्रा पॉल शनिवार प्रातः रानीसायर पहुंची जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला और भगवा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद भाजपा प्रत्याशी शीतल दास कोलियरी स्थित हनुमान मंदिर पहुंची और वहां आशीर्वाद लेते हुए चुनाव प्रचार शुरू किया. अपनी रैली के दौरान सियारसोल पहुंचते ही अग्निमित्रा पाल ने काली मंदिर में भी मां का आशीर्वाद लिया और अपनी जीत की कामना की, इसके बाद सियारसोल क्लब पहुंचकर कवि गुरु रविंद्र नाथ टैगोर की मूर्ति पर माल्यार्पण की. रैली के दौरान भाजपा उम्मीदवार रामबागान पंजाबी मोड़ होते हुए शिशु बागान पहुंची जहां चाय का लुफ्त उठाते हुए कार्यकर्ताओं पे चर्चा की, चाय पीने के बाद भाजपा उम्मीदवार गुरुद्वारा भी गई जहां मत्था टेकने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों से बातचीत भी की, गुरुद्वारा से निकलने के बाद एक बार फिर से शुरू हुई चुनावी रैली पीएन मालिया रोड होते हुए सोलह आना दुर्गा मंदिर पहुंची जहां इस ऐतिहासिक मंदिर में रुक कर मां से आशीर्वाद लिया, यहां अग्निमित्रा पाल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरनाथ केशरी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना.रैली पूरे रानीगंज शहर की परिक्रमा कर स्टेशन के पास जाकर समाप्त हुई. रैली मैं चुनाव प्रचार कर रहे लोगों को 33 नंबर वार्ड भाजपा कार्यकर्ता राजेंद्र साहू और उनकी पत्नी ने मिठाई और पानी की बोतल देकर इस गर्मी में थोड़ी राहत प्रदान किया .अग्निमित्रा पाल ने अपने चुनाव प्रचार के लिए बस को भी माध्यम बनाया, उन्होंने बस में चढ़कर बैठे यात्रियों से भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं से उन्हें अवगत कराया. मीडिया के सामने आते ही उन्होंने कहा कि मुझसे जब शुक्रवार आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से मुलाकात हुई थी तो मैंने उनसे कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे प्रत्याशी के साथ आप के समर्थकों ने मारपीट की थी, इस पर थोड़ा ध्यान रखिएगा. इसके बाद सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा दिए गए उनके बिंदी के कटाक्ष पर जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सांसद कल्याण बनर्जी महिलाओं की इज्जत करना नहीं जानते हैं, सांसद ने मेरी बिंदी पर टिप्पणी की है मैं बता दूं कि भारत में बिंदी महिलाओं की शोभा बढ़ाती है, इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना गलत है.इस रैली में बीजेपी शहर मंडल अध्यक्ष राजेश मंडल, सभापति सिंह,शमशेर सिंह, शताब्दी चटर्जी, बिजन मुखर्जी, दिनेश सोनी, गोपाल पारिख,अजीत केशरी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.






0 टिप्पणियाँ