ईसीएल के न्यू केंदा पैंच से चोरी का अवैध कोयला लदे डंपर पकड़ाया,

ग्यारह दिनों में दूसरी बाद पकड़ में आया डंपर






जामुड़िया- इसीएल के न्यू केंदा पैच से अवैध रूप से चोरी का कोयला लदे डंपर को बुधवार को ईसीएल के कुनुस्तोरिया एरिया सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने पकड़ लिया. 11 दिनों के अंदर अवैध रूप से कोयला चोरी कर ले जाते हुए तीन हाइवा डंफर को पकडा गया है. पहला डंफर 27 मार्च को बांसड़ा स्तिथ एक होटल के पास से पकडा था, जिसका कानूनी कार्रवाई करते हुए पंजाबी मोड पुलिस फांडी के हवाले कर दिया था. उसके 11 दिनों के अंदर ही बुधवार की रात 12,30 बजे दो और हाइवा डंफर अवैध कोयला से भरा हुआ चाकदोला मोड से पकडा, दोनों डंफर को सिक्योरिटी और सीआईएसएफ ने केंदा फांडी पुलिस के हवाले कर दिया. तीनों डंफर केंदा एरिया से कोयला लोड होकर आ रहा था, पहले जो 27  मार्च की रात पकडाया था, डंफर डब्लू बी 57 बी--3811, जो केंदा एरिया के शंकरपुर ओसीपी से लोडिंग कर बहुला साइडिंग आने के वजाय बांसड़ा की ओर जा रही थी वह तो सिक्योरिटी और सीआईएसएफ की काबिले तारीफ था की समय पर पकड लिया नहीं तो पता ही नही चलता की केंदा एरिया में यह क्या चल रहा है।


उसके बाद अभी मामला शांत हुआ ही नही था की बुधवार की रात फिर कुनुस्तोरिया एरिया सिक्योरिटी प्रभारी रंजीत प्रधान और सीआईएसएफ कैंप के एसआई विजय कुमार की तत्परता से दो हाइवा डंफर को अवैध कोयला ले जाते हुए पकडा जबकी एक ओर हाइवा डंफर भागने में कामयाब रहा, दोनो डंफर के चालकों से जब पूछताछ हूई तो दोनों ने स्वीकार किया की ये सभी डंफरे न्यू केंदा ओसीपी पैंच से कोयला चोरी कर दामोदरपुर स्तिथ एक स्पंज आयरन फैक्ट्री ले जाया जा रहा था, डंफर डब्लू बी- 39 बी 7613 चालक राम हेम्ब्रम और डंफर नंबर डब्लू बी-37 डी 0296 चालक समर बाउरी चला रहा था, दोनों ने लिखित रूप से और बिडिओ फुटेज पर भी खुलासा किया है की ये सभी कोयला न्यू केंदा पैंच ओसीपी से लोडिंग किया था और फैक्ट्री ले जा रहे थे.


सुत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके पिछे केंदा एरिया के उच्च अधिकारी और पैंच प्रबंधन के साथ साथ एक मशहूर अवैध कोयला कारोबारी के साठ गांठ से इस कारोबार का अंजाम दिया जा रहा है.


इस संबंध में केंदा एरिया के महाप्रबंधक जे,एन विशवाल कुछ भी कहने से कहने इनकार किया.


लेकिन इस संबंध में इसीएल के चीप सिक्योरिटी ऑफिसर्स सत्येंद्र सिंह से पुछने पर उन्होने कहा हमारी सिक्योरिटी हमेशा से अलर्ट रहती है.चाहे जिस तरीके से भी कोयला चोरी करने का प्रयास करेगा, वह पकडा जायेगा, हमारी सिक्योरिटी टीम की तत्परता से ही दो बार अवैध कोयला से भरा हाइवा डंफर पकडा गया है.आगे भी हमारी टीम सजग रहेगी ताकि कोई ऐसा दुस्साहस ना करे, पकडे गये डंफर और कोयले को पुलिस के हवाले कर दिया गया.


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली