भाजपा पार्षद चेताली तिवारी का आसनसोल डीआरएम को पत्र



आसनसोल : आसनसोल नगर निगम की 27 नंबर वार्ड के भाजपा पार्षद चैताली तिवारी ने आसनसोल डीआरएम परमानंद शर्मा को एक पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने डीआरएम से आग्रह किया है कि वे आसनसोल ईस्टर्न रेलवे और अंडाल के रेलवे स्कूलों में जो नोटिस दिया गया है। साथ ही जो बच्चे पढ़ रहे हैं उनके अभिभावकों से कहा गया है कि वे अपने बच्चों को दूसरे स्कूल में भर्ती करा लें। इस निर्देश को डीआरएम पुनर्विचार करते हुए वापस ले क्योंकि रेलवे का स्कूल आसनसोल शिल्पांचल का गौरव है। इसमें आसनसोल और अंडाल के हजारों बच्चे पढ़ते हैं। यहां जो भी स्कूले हैं। पहले से ही वहां काफी बच्चे हैं।अचानक इन बच्चों को स्कूल से निकालकर किसी अन्य स्कूल में भर्ती कराना संभव नहीं होगा। क्योंकि दूसरे स्कूलों में पहले से ही पढ़ने वाले बच्चों की संख्या काफी ज्यादा है। चैताली तिवारी ने डीआरएम से अपील की कि वह इस फैसले को रद्द करें और हजारों बच्चों के भविष्य को अंधकार मय होने से बचाएं। गौरतलब है कि हाल ही में रेलवे की तरफ से एक आदेश जारी कर आसनसोल और अंडाल में स्थित ईस्टर्न रेलवे हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों में अगले शैक्षणिक वर्ष से भर्ती प्रक्रिया बंद करने की बात कही गई थी। इस नोटिस में इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों को अपने बच्चों को किसी दूसरे स्कूल में भर्ती करने को कहा गया है। इसे लेकर इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों और बच्चों के सर पर जैसे आसमान टूट पड़ा है। इसको लेकर यूनियन भी आंदोलन करने की चेतावनी रेलवे प्रबंधन को दी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता