जामुड़िया - ईसीएल के श्रीपुर एरिया क्षेत्र के शिवड़ांगा एसएसआइ कोलयरी में इसीएल श्रमिकों का जल्द से जल्द मेंडिकल में बढ़ोतरी और उनके मेडिकल बिल भुगतान करने की मांग को लेकर, माकपा से संबंधित सीटू की और से शिवड़ांगा एसएसआइ कोलयरी मैनेजमेंट कार्यलय के समीप विरोध प्रर्दशन कर, एक लिखित ज्ञापन प्रबंधन को सौंपा गया. विरोध प्रदर्शन कर रहे सीटू नेता वीरेन्द्र महतो ने बताया कि, इसीएल में कार्यरत श्रमिकों को बाहर से दवा खरीदना पड़ता हैं, जिसके बाद उसे एरिया कार्यलय में जमा करना पड़ता हैं, लेकिन पिछले 8 महिनों से उन्हे मैडिकल की सुविधा सही समय पर नहीं मिल पा रही है,ओर उन्हें सही मुआवजा भी नहीं दिया जा रहा है.मेडिकल का बिल 1500 से अधिक जो भी हुआ है, उसका भुगतान अब तक नहीं किया गया, और वो बिल कल्ला केन्द्र अस्पताल में पेंडिंग पड़ा हुआ है,उसे जल्द से जल्द भुगतान करना होगा, और जब तक मैनेजमेंट हमारी माँगो को पूरा नहीं करती तब तक हमारा अंदोलन जारी रहेगा.
मौके पर शीतल चक्रवर्ती,रामकुमार नोनिया, विनोद यादव,किशोर थोर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे.










0 टिप्पणियाँ