होर्डिंग को लेकर भाजपा व तृणमूल में तकरार बरकरार



आसनसोल : आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में होर्डिंग भी एक मुद्दा बनते जा रहा है। हार्डिंग को लेकर टीएमसी व भाजपा में ठन गई है। भाजपा ने जहां तृणमूल कांग्रेस पर होर्डिंग खोलने का आरोप लगाया है। वही तृणमूल ने इसे भाजपा प्रत्याशी का ड्रामा करार दिया है। रविवार को आसनसोल जीटी रोड स्थित बोर्ड से भाजपा का होर्डिंग हटा दिया गया। जिसका खबर मिलने के बाद भाजपा प्रत्याशी अग्निमित्रा पाल के चुनाव एजेंट प्रशांत चक्रवर्ती कुछ भाजपा समर्थकों के साथ वहां पहुंचे और उसका विरोध किए। लेकिन अग्निमित्रा पाल का आरोप है कि होर्डिंग एजेंसी के प्रतिनिधि और उसके साथ 30 40 के संख्या में तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनके एजेंट और कार्यकर्ता के साथ मारपीट किए। इसको लेकर अग्निमित्रा पाल ने आसनसोल दक्षिण थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। इस दौरान अग्निमित्रा पाल ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के 140 होर्डिंग बोर्ड में से केवल 27 हार्डिंग बोर्ड भाजपा को दी गई है। इसमें से भी होर्डिंग एजेंसी वाले और टीएमसी कार्यकर्ता उनके हार्डिंग को हटा दिए हैं। यह न्याय संगत नहीं है। इसकी शिकायत चुनाव पर्यवेक्षक व जिला शासक से भी करेंगी। उन्होंने इसकी जानकारी निगम आयुक्त नितिन सिंघानिया को भी दिया है। इस तरीका से चुनाव करवाना ठीक नहीं है। हर किसी का अपना प्रचार करने का समान अधिकार है। वही तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश सचिव वी शिव दासन दासु ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ड्रामा कर रही हैं।हार्डिंग से चुनाव नहीं जीता जाता है। 2019 में तृणमूल कांग्रेस ने हजारों हार्डिंग लगाए थे। लेकिन संसद चुनाव नहीं जीत सके। हार्डिंग देखकर जनता वोट नहीं देती है। जनता कार्य देखकर वोट देती है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी हार्डिंग पर राजनीति कर रही है। वह कभी निगम आयुक्त कभी मेयर के पास जा रही हैं। यदि उनके साथ 200-400 आदमी जाते तो बात समझ में आती। लेकिन केवल 5 लोगों को ले जाकर वह ड्रामा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी लड़ाई से भाग रही हैं। मुद्दे पर चुनाव लड़े। हार्डिंग पर राजनीति न करें। हार्डिंग कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन भाजपा प्रत्याशी के पास कोई मुद्दा ही नहीं है इसलिए वे हार्डिंग को लेकर ड्रामा कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज पुलिस ने मंगलपुर स्तिथ होटल से 10 लाख रुपयों सहित 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
 प्रयागराज महाकुंभ भगदड़: जामुड़िया के 42 वर्षीय बिनोद रूईदास का शव लेकर पहुंची यूपी पुलिस
 रानीगंज में फाल्गुन एकादशी पर भव्य श्री श्याम निशान यात्रा, हजारों भक्तों ने लगाई हाजिरी,गूंज उठा जय श्री श्याम से
 रानीगंज की बदहाल सड़कों का कायाकल्प शुरू, लोगों में खुशी की लहर,शहर के 4 रास्तों की होगी पक्कीकरण
 गोपाष्टमी के अवसर पर रानीगंज में विशाल शोभायात्रा और मेला: गौशाला ने जारी किया डिजिटल स्मारिका
 रानीगंज के श्री श्री सीताराम मंदिर में उमड़ा भक्ति का सैलाब, लड्डू गोपाल संग खेली गई मनमोहक फूलों की होली