बंगाल में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर शत्रुघ्न सिन्हा चुप क्यों- अग्निमित्र पाल




आसनसोल : बॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता सह भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने एक वीडियो जारी कर अग्निमित्र पाल को जीत का शुभेच्छा दिया है। इसको लेकर रविवार को पत्रकारों ने जब तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा से पूछा तो शत्रुघ्न सिन्हा ने मजाकिया लहजे में कहा कि क्या मिथुन चक्रवर्ती अब भी राजनीति में है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि मेरी भी शुभेच्छा है। लेकिन इस बात पर अग्निमित्रा पाल से जब पूछा गया तो मिथुन चक्रवर्ती को लेकर शत्रुघ्न सिन्हा के द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर वे बिफ़र पड़ी। उन्होंने कहां की मिथुन चक्रवर्ती जैसे अभिनेता और नेता को लेकर इस तरीका का टिप्पणी करना शत्रुघ्न सिन्हा जैसे शख्सियत को शोभा नहीं देता। लेकिन वे जैसे दल में हैं उनसे अपेक्षा नहीं किया जा सकता। शत्रुघ्न सिन्हा पश्चिम बंगाल में राजनीति करने के लिए आए हैं। उनके आने के बाद रामपुरहाट में 12 बच्चों और महिलाओं को जलाकर मार दिया गया। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा का इस पर एक भी बयान नहीं आया। मध्यामिक कि एक छात्रा को बंदूक की नोक पर बलात्कार किया गया। लेकिन शत्रुघ्न सिन्हा कुछ नहीं बोले। कल अखबार का शीर्षक था कि 9 बरस की एक बच्ची को मालदा में मेले से अपहरण कर उसका धर्षण किया गया। लेकिन इन घटनाओं पर शत्रुघ्न सिन्हा चुप क्यों है। पश्चिम बंगाल में जिस तरह से महिलाओं एवं विपक्षी कार्यकर्ताओं पर अत्याचार हो रहा है। इस पर शत्रुघ्न सिन्हा चुप क्यों। उन्होंने कहा कि 2011 में जब ममता बनर्जी सत्ता में आई थी। तो जनता के बीच जो उनका सम्मान था। वह सम्मान वह श्रद्धा अब खत्म हो गई है। क्योंकि जिस तरह के अमानवीय अत्याचार यहां के महिलाओं, नागरिकों पर किया जा रहा है। उससे जनता उब चुकी है। चुनाव प्रचार होने में अब 1 सप्ताह बाकी है। ऐसे समय में आचार संहिता लागू होने के बावजूद भी तृणमूल कांग्रेस के नेता लाल बत्ती से घूम रहे हैं। वे मतदाताओं को प्रभावित करने का कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए मैंने चुनाव आयोग से निगरानी करने की अपील की है। यही नहीं पूरे आसनसोल नगर निगम क्षेत्र में निगम का 140 हार्डिंग है। जिसमें 70 हार्डिंग यानी 50% तृणमूल कांग्रेस को दे दिया और 50 में हम लोग जैसे छोटे छोटे दल भिक्षा के समान दे दिया गया है।इसकी शिकायत मैंने मेयर , जिला शासक, निगमायुक्त सभी से की है। अभी तक कोई न्याय नहीं मिला। इसके लिए भी मैं चुनाव आयोग को निगरानी करने का ट्विट किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 रेड लाइट एरिया लच्छीपुर में अय्याशी पड़ी भारी, मारपीट कर रुपये छीनने का आरोप
 जामुड़िया में ईडी का बड़ा धमाका: रानीगंज के हार्डवेयर व्यवसायी राजेश बंसल के घर छापेमारी, नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई
 रानीगंज: शिशु बागान मोड़ के पास बड़ी चोरी, घर की छत पर थी मालकिन और नीचे से 35 लाख के जेवर पार
 पश्चिम बंग प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की महासभा को लेकर उठा विवाद: आरोपों-प्रत्यारोपों का दौर
 रानीगंज में किन्नरों का प्रदर्शन कर सड़क अवरोध किया, एक व्यक्ति पर मारपीट और छीनाझपटी का आरोप
 रानीगंज के व्यापारी युवक के अपहरण का ड्रामा, पति स्वयं भाग गया था घर से
रानीगंज गौशाला चुनाव: 'दलिया ग्रुप' ने फिर एक बार लहराया परचम, सभी 19 सीटों पर कब्जा
 चार्टेड एकॉउंटेंट अजय कुमार बगड़िया के नेतृत्व में आध्यात्मिक एवं स्ट्रेस मैनेजमेंट यात्रा का आयोजन
  आसनसोल संहति रेजिडेंसी में रात 12 बजे महिला को धमकाने का आरोप, निवासियों ने प्रोजेक्ट हेड से मांगी सुरक्षा, रजिस्ट्रेशन न होने पर मेंटेनेंस बंद
 रानीगंज के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने मैदान में दिखाया दम; 'लॉ चैंपियंस' बनी पहले सीएपीएल की विजेता